scriptMatsya Utsav का 23 नवंबर को होगा आगाज, इस साल भागनढ़ किले में भी दिखेगी उत्सव की रौनक, जानिए पूरा कार्यक्रम | Matsya Utsav 2019 In Alwar Starting From 23 November Matsya Utsav News | Patrika News
अलवर

Matsya Utsav का 23 नवंबर को होगा आगाज, इस साल भागनढ़ किले में भी दिखेगी उत्सव की रौनक, जानिए पूरा कार्यक्रम

Matsya Utsav Alwar Latest News : मत्स्य उत्सव 2019 23 से 26 नवंबर तक आयोजित होगा, इसकी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं।

अलवरNov 11, 2019 / 11:10 am

Lubhavan

Matsya Utsav 2019 In Alwar Starting From 23 November Matsya Utsav News

Matsya Utsav का 23 नवंबर को होगा आगाज, इस साल भागनढ़ किले में भी दिखेगी उत्सव की रौनक, जानिए पूरा कार्यक्रम

अलवर. matsya utsav Alwar 2019 M¤ अलवर जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से ( Matsya Utsav ) मत्स्य उत्सव 23 से 26 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस बार ( Matsya Utsav In Alwar ) मत्स्य उत्सव के दौरान ( Bhangarh Fort ) भानगढ़ के किले में भी रौनक दिखेगी। उत्सव की तैयारियों के सबंध में यूआईटी में बैठक हुई।
बैठक में नगर विकास न्यास के सचिव कनाराम ने बताया कि कि मत्स्य उत्सव के दौरान नगर निकाय चुनाव 2019 की आचार संहिता रहेगी। इसलिए कार्यक्रमों में आचार संहिता का पालन किया जाए।


जगन्नाथ मंदिर में आरती से होगा आगाज और मूसी महारानी की छतरी पर लगेगी फोटो प्रदर्शनी
उन्होंने बताया कि मत्स्य उत्सव कार्यक्रम का आगाज 23 नवम्बर को जगन्नाथ मन्दिर में भगवान जगन्नाथ की महाआरती से होगा। जिसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर होंगे। इसी दिन प्रात: 6 बजे मूसी महारानी छतरी से बाला किला तक ईको ट्रैकिंग होगी। जिसके प्रभारी अधिकारी वन विभाग के डीसीएफ होंगे तथा सांय 7 बजे फ तेहजंग गुम्बद पर कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर होंगे।
उत्सव के दौरान 24 नवम्बर को प्रात: 6:30 बजे महल चौक से सीलीसेढ़ तक अलवर पैडल ग्रुप व अलवर साइकिलिंग क्लब के सहयोग से अलवर ऑन व्हील्स कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके नोडल अधिकारी नगर विकास न्यास के उप सचिव होंगे। इसी दिन प्रात: 10 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्थानीय खेल रस्सा-कस्सी, कबड्डी, खो-खो, सतोलिया खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय होंगे। प्रात: 11 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में सेंड आर्ट कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके नोडल अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे तथा सांय 7 बजे महल चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके नोडल अधिकारी नगर विकास न्यास के सचिव तथा बीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे।
उन्होंने बताया कि 25 नवम्बर को प्रात: 10 बजे स्वामी विवेकानन्द स्मारक पर मेहन्दी, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी होंगे। प्रात: 11 बजे सिलीसेढ लेक पैलेस पर पैडल बोट रेस तथा दोपहर 1 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके नोडल अधिकारी सहायक कलक्टर अलवर होंगे। शाम 6 बजे राजर्षि कॉलेज में अलवर के युवाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके नोडल अधिकारी नगर विकास न्यास के उप सचिव तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर होंगे।
इसी प्रकार मत्स्य उत्सव के अंतिम दिन 26 नवम्बर को प्रात: 10 बजे मूसी महारानी छतरी पर फ ोटो प्रदर्शनी आयोजित होगी । जिसके नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर होंगे। दोपहर 2 बजे भानगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके नोडल अधिकारी उपखण्ड अधिकारी राजगढ़ होंगे।
सोशल मीडिया पर होगा मत्स्य उत्सव का प्रचार

न्यास सचिव ने मत्स्य उत्सव का सोशल मीडिया तथा शक्ति एप पर अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि मत्स्य उत्सव की जानकारी से सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में छात्रा-छात्राओं को अवगत कराए तथा मत्स्य उत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रा-छात्राओं को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करें। राजर्षि कॉलेज के प्रधानाचार्य को कॉलेज में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ग्रीन रूम की सफ ाई करवाने तथा प्रशासन के सहयोग के लिए समिति का गठन की जिम्मेदारी सौंपी। न्यास के उप सचिव को सभी ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण चौराहों पर रोशनी एवं कार्यक्रम स्थलों पर टैंट व साउंड की व्यवस्था कराने तथा नगर परिषद आयुक्त को पर्यटन स्थलों एवं कार्यक्रम स्थलों की साफ – सफ ाई कराने के निर्देश दिए।

Home / Alwar / Matsya Utsav का 23 नवंबर को होगा आगाज, इस साल भागनढ़ किले में भी दिखेगी उत्सव की रौनक, जानिए पूरा कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो