scriptअलवर जिले में एक बार फिर मॉब लिचिंग, लोगों ने गोतस्कर को जमकर पीटा, गोवंश भी बरामद | Mob Lynching In Alwar : One More Mob Lynching Case In Alwar | Patrika News
अलवर

अलवर जिले में एक बार फिर मॉब लिचिंग, लोगों ने गोतस्कर को जमकर पीटा, गोवंश भी बरामद

Mob Lynching In Alwar Latest News : अलवर में मॉब लिंचिंग की घटनाएं नहीं थम रही है, देर रात भीड़ ने एक गोतस्कर की पिटाई कर डाली।

अलवरSep 23, 2019 / 11:29 am

Lubhavan

Mob Lynching In Alwar : One More Mob Lynching Case In Alwar

अलवर जिले में एक बार फिर मॉब लिचिंग, लोगों ने गोतस्कर को जमकर पीटा, गोवंश भी बरामद

अलवर. Mob Lynching In Alwar : अलवर में मॉब-लिंचिंग ( Mob Lynching ) की घटनाएं नहीं थम रही हैं। अब अलवर के भिवाड़ी पुलिस जिले के अंर्तगत शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। शाहजहांपुर क्षेत्र के खुसा की ढाणी में देर रात भीड़ ने गोतस्कर की जमकर पिटाई कर डाली। घटना देर रात डेढ़ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार देर रात कुछ लोगों को एक पिकअप दिखी। गोतस्करों की पिकअप पलट गई थी, उसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और एक गोतस्कर की पिटाई कर डाली। पिकअप से उतरकर 2-3 गोतस्कर फरार हो गए, लेकिन एक गोतस्कर मुनफेद भीड़ के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने गोतस्कर मुनफेद को भीड़ से छुड़वाकर शाहजहांपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी पर पहले से गोतस्करी का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार गोतस्करी के आरोपी मुनफेद के खिलाफ पहले से गोतस्करी का मामला दर्ज है। पूर्व में उसने पुलिस की नाकेबंदी तोड़ थी। पुलिस ने आरोपी से 7 गोवंश बरामद किए हैं।
नहीं थम रही मॉब लिंचिंग

अलवर जिले में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थम नहीं रही है। इससे पहले भी अलवर पहलू खान मॉब लिंचिंग, रकबर प्रकरण, उमर प्रकरण के बाद एक बार फिर गोवंश को लेकर यह मामला सामने आया है। अलवर जिला गोतस्करी और मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर पिछले दो सालों से नकारात्मक सुर्खियों में रहा है। अब ऐसा एक और मामला सामने आया है, जहां लोगों ने गोतस्कर की पिटाई की है।

Home / Alwar / अलवर जिले में एक बार फिर मॉब लिचिंग, लोगों ने गोतस्कर को जमकर पीटा, गोवंश भी बरामद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो