scriptराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया 93 वा स्थापना दिवस | National Self Service Association celebrated 93rd Foundation Day | Patrika News
अलवर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया 93 वा स्थापना दिवस

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

अलवरOct 19, 2018 / 03:00 pm

Jyoti Patel

rajasthan news

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया 93 वा स्थापना दिवस

अलवर. मां आदिशक्ति की उपासना का पर्व और असत्य पर सत्य की विजय की याद दिलाता दशहरा पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से संघ का 93 वा स्थापना दिवस मनाया गया। कंपनी बाग के पास मंगल परिणय में पहले शस्त्र पूजन किया गया। उसके बाद शहर में पथ संचलन निकाला गया। इसमें कदम ताल करते हुए संघ के स्वयंसेवक शक्ति, साहस और शौर्य का परिचय देते हुए नगर का भ्रमण करने निकले। इसमें बड़ी संख्या में आरएसएस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया आरएसएस अलवर की तरफ से विजयदशमी उत्सव पर अलवर नगर में पथ संचलन निकाल कर मनाया गया।
आएसएस के पदाधिकारियों ने कंपनी बाग के पास मंगल परिणय के ग्राउंग में शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर कंपनी बाग में बड़ी संख्या में आरएसएस के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने देश सेवा व लोगों के कल्याण का संदेश देते हुए लगातार काम करने के संदेश दिया। उसके बाद पद संचलन प्रारंभ हुआ संचलन शहर के मुख्य बाजार से होते हुए वापस मंगल परिणय पहुचा। रास्ते में कई जगह पर संचलन का स्वागत किया गया व पुष्प वर्षा की गई। उसके बाद संचालन वापस मंगल परिणय में पहुचा जहां संघ के प्रांत मनोज कुमार ने मुख्यवक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Home / Alwar / राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मनाया 93 वा स्थापना दिवस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो