scriptकहीं सत्ता विरोधी लहर तो नहीं… | Nowhere is the anti-power wave | Patrika News
अलवर

कहीं सत्ता विरोधी लहर तो नहीं…

लोकसभा उपचुनाव के अभी तक के रुझानों में कांग्रेस 1 लाख वोटों से आगे

अलवरFeb 01, 2018 / 01:23 pm

Dharmendra Adlakha

Nowhere is the anti-power wave
अलवर. अलवर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा का गढ़ अलवर हिलता नजर आ रहा है। अभी तक के चुनावी रुझानों को देखें तो ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। जबकि अलवर जिले की ११ विधानसभा में से ९ सीटें भाजपा के पास हैं। ऐसे में कहीं यह सरकार के प्रति जनता आक्रोश और सत्ता विरोधी लहर तो नहीं है।
अलवर लोकसभा में आठ विधानसभा अलवर शहर, अलवर ग्रामीण, रामगढ़, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, मुण्डावर, बहरोड़, तिजारा व किशनगढ़बास क्षेत्र शामिल हैं। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ को छोडक़र इन सभी विधानसभाओं में भी भाजपा के विधायक हैं। इसके बावजूद बहरोड़ के अलावा सभी विधानसभाओं में भाजपा पीछे चल रही है। अभी तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करणसिंह यादव करीब 1 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की लगातार जारी बढ़त को देखकर भाजपाईयों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही हैं। वहीं, कांग्रेसी खेमे में खुशी की लहर है। मतगणना स्थल के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ उमड़ी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता नारे लगाते हुए और कांग्रेस के झण्डे लहरा रहे हैं।
मिल रहा है बर्थ-डे गिफ्ट
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव का एक फरवरी यानि आज जन्मदिन भी है। वे ७३ साल के हो चुके हैं। आज ही लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आने हैं। कांग्रेस लगातार जारी बढ़त को देख लगता है कि जनता कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव को बर्थ-डे गिफ्ट दे सकती है।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने जन्मदिन की बधाई
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करणसिंह यादव मतगणना स्थल से सीधे फूलबाग पहुंचे। जहां उनका पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा कराते हुए डॉ. यादव को जन्मदिन की बधाई भी दी। इस दौरान वहां काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. यादव का स्वागत किया और डॉ. यादव जन्मदिन की बधाई दी।

Home / Alwar / कहीं सत्ता विरोधी लहर तो नहीं…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो