scriptअलवर के थानागाजी में दो साल पहले हुआ था इससे भी भयानक कृत्य, 11 जनों ने मिलकर वृद्ध महिला से किया था बलात्कार, अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी | Old Women Gang Raped By 11 Accused In Thanagazi Alwar | Patrika News
अलवर

अलवर के थानागाजी में दो साल पहले हुआ था इससे भी भयानक कृत्य, 11 जनों ने मिलकर वृद्ध महिला से किया था बलात्कार, अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

थानागाजी इन दिनों गैंग रेप की घटना के बाद चर्चा में है, यहां दो साल पहले इससे भी भयानक घटना हो चुकी है।

अलवरMay 17, 2019 / 01:37 pm

Hiren Joshi

Old Women Gang Raped By 11 Accused In Thanagazi Alwar

अलवर के थानागाजी में दो साल पहले हुआ था इससे भी भयानक कृत्य, 11जनों ने मिलकर वृद्ध महिला से किया था बलात्कार, अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

अलवर. अलवर जिले का थानागाजी क्षेत्र इन दिनों गैंग रेप की घटना के बाद से देशभर में सुर्खियों में है। गैंग रेप पीडि़त से मिलने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी थानागाजी पहुंचे। इस वीभत्स घटना की चारों ओर चर्चा है। गैंग रेप की घटना के बाद जिस थानागाजी की चर्चा है, वहीं दो साल पहले भी मानवता शर्मसार हुई थी, जब करीब 1 दर्जन लोगों ने 50 वर्षीय मंदबुद्धि वृद्ध महिला के साथ बलात्कार किया था। महिला का स्वयं का घर नहीं था, वह क्षेत्र के ही एक स्कूल में रात बिताती थी। यह घटना 16 अप्रेल 2017 की है जब महिला रोज की तरह शाम को बस स्टैण्ड व आसपास की दुकानों से प्लास्टिक व अन्य सामान एकत्रित कर स्कूल के बरामदे में चली गई, यहां रात को क्षेत्र के कुछ लोग बरामदे में पहुंचे और उससे झगड़ा करने लग गए।
उनका आरोप था कि वृद्ध महिला उनके पैसे चुरा लाई है, पूछताछ के नाम पर लोग वृद्ध महिला को पास के जंगल में ले गए और उसके साथ 11 जनों ने बलात्कार किया। पीडि़त के पति को जब इस बात का पता चला तो उसने कुछ लोगों को बताया, उनके समझाने पर पीडि़त महिला के पति ने थानागाजी थाने में मामला दर्ज कराया। पीडि़त के पति ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस पर राजनीति दबाव के चलते ढिलाई बरतने के भी आरोप लगे हैं। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, उनकी भी जमानत हो गई है। वहीं अन्य आरोपियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है।

Home / Alwar / अलवर के थानागाजी में दो साल पहले हुआ था इससे भी भयानक कृत्य, 11 जनों ने मिलकर वृद्ध महिला से किया था बलात्कार, अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो