scriptखुद के नियम, खुद तोड़ रहे | Own rules, breaking themselves | Patrika News
अलवर

खुद के नियम, खुद तोड़ रहे

नॉन वेडिंग जोन व सडक़ पर सरस बूथ, चौड़ी जगहों पर देने पर आपत्ति
आमजन लगा रहे मनमर्जी का आरोप

अलवरMar 25, 2019 / 09:56 pm

Hiren Joshi

Own rules, breaking themselves

खुद के नियम, खुद तोड़ रहे

अलवर.

शहर में सरस बूथ आवंटन करने में मनमर्जी सामने आने लगी है। नॉन वेंडिंग जोन व भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में सडक़ पर सरस बूथ लगा दिए गए। जबकि अच्छी-खासी चौड़ी जगहों पर बूथ आवंटन करने में आपत्ति हो रही है। जिसको लेकर आमजन अब नगर परिषद व यातायात पुलिस पर आरोप लगाने लगे हैं। उनका कहना है कि नॉन वेङ्क्षडंग जोन व सडक़ के ऊपर सरस बूथ लगा दिए। जबकि जहां पर्याप्त जगह हैं वहां आपत्ति जता रहे हैं।
नॉन वेंडिंग जोन में
नगर परिषद कार्यालय के बाहर नॉन वेंडिंग जोन क्षेत्र है। नगर परिषद ने यहां बोर्ड लगा रखा है। अनेकों बार अतिक्रमण हटाया है। अतिक्रमण हटाने के बाद दीवार लगा चेन फेंसिंग की है। इसके बावजूद नगर परिषद कार्यालय के बाहर ही बूथ आवंटित कर दिया। जिसको लेकर कई बार शिकायत भी हो चुकी हैं।
सब्जीमण्डी में रोड पर बूथ
घण्टाघर के निकट सब्जीमण्डी में हमेशा भीड़ रहती है। दुपहिया वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिलती है। पार्र्किंग भी सडक़ पर की जा रही है। इसके बावजूद दुकानों के पास में सरस बूथ आवंटित कर दिया। जो सडक़ पर लगता है।
यहां कर रहे आपत्ति
जनाना अस्पताल व शिशु अस्पताल के बीच में सरस बूथ के लिए आवेदन किया गया। पहले बूथ आवंटित करने को लकेर एनओसी जारी कर दी। लेकिन, बाद में आपत्ति जता दी गई। एनओसी नहीं मिलने से बूथ नहीं दिया गया। इसी तरह मन्नी का बड़ के निकट सरस बूथ आवंटन करने में आनाकानी की जा रही है। जबकि यहां भी बूथ लगाने के लायक जगह है। ऐसी कुछ और भी जगह हैं जहां पर्याप्त जगह होने के बावजूद सरस बूथ आवंटित नहीं हो रहे हैं। जबकि संकरी जगहों पर बूथ लग भी गए हैं।
—-
जानकारी की जाएगी

इस पर जानकारी की जाएगी। कहीं कोई दिक्कत है तो मौका दिखवाएंगे। यह प्रक्रिया मेरे आने से पहले से चल रही है। फिर भी इस पर जानकारी करके निर्णय करेंगे।
फतह सिंह मीना, आयुक्त, नगर परिषद अलवर
इसे दिखवाएंगे

जिन जगहों पर आपत्ति के बावजूद एनओसी दी है उसे दिखवाएंगे। जहां पर सरस बूथ की जगह है वहां बूथ लगाने को लेकर एनओसी दी जा रही है।
सुरेश चन्द, यातायात निरीक्षक, अलवर

Home / Alwar / खुद के नियम, खुद तोड़ रहे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो