
Kannappa Teaser Release Date
Kannappa Teaser: साउथ सुपरस्टार प्रभास और एक्शन स्टार अक्षय कुमार की मच-अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'कन्नप्पा' का टीजर ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ के दौरान पैन-इंडिया लॉन्च किया जाएगा। इसे कान में 'द वर्ल्ड ऑफ कन्नप्पा' के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। जिसे फिल्म (Kannappa Teaser) के निर्देशक विष्णु मांचू लॉन्च करेंगे।
कान फिल्म फेस्टिवल 2024 की शुरुआत 14 मई, 2024 से लेकर 25 मई 2024 तक चलेगी।
कान में बहुप्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च करने के बारे में बात करते हुए विष्णु ने कहा, "हम कान फिल्म फेस्टिवल के सम्मानित मंच पर 'कन्नप्पा' के टीजर का अनावरण करने के लिए रोमांचित हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "कान हमारी फिल्मों को वैश्विक दर्शकों के सामने लाने में आदर्श मंच के रूप में काम करता है। हमारा लक्ष्य हमारे समृद्ध भारतीय इतिहास को वैश्विक मंच पर लाकर दुनिया भर के दर्शकों को हमारी फिल्म में समाहित कहानियों और सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताना है।''
ये भी पढ़ें:Janhvi Kapoor के ‘Mahi 6’ नंबर के ब्लाउज पर भड़के लोग, जानें वजह
फिल्म में अक्षय कुमार, मलयालम मेगास्टार मोहनलाल, तेलुगु स्टार प्रभास और उनके कन्नड़ सिनेमा समकक्ष शिव राजकुमार भी हैं। धार्मिक लोककथाओं की एक महान शख्सियत और फिल्म की प्रेरणा कन्नप्पा एक शिकारी और भगवान शिव के समर्पित अनुयायी थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14 मई, 2024 से लेकर 25 मई 2024 के बीच कन्नप्पा' का टीजर रिलीज किया जा सकता है।
Published on:
13 May 2024 08:33 pm

बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
