scriptप्रधानमंत्री मोदी 11.20 पर पहुंचेंगे अलवर, जानिए प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री राजे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम | Pm Modi Alwar Rally : PM Modi Minute To Minute Schdule In Alwar 2018 | Patrika News
अलवर

प्रधानमंत्री मोदी 11.20 पर पहुंचेंगे अलवर, जानिए प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री राजे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Minute To Minute Schdule On Pm Narendra Modi Alwar Rally 2018

अलवरNov 25, 2018 / 02:43 pm

Hiren Joshi

Pm Modi Alwar Rally : PM Modi Minute To Minute Schdule In Alwar 2018

प्रधानमंत्री मोदी 11.20 पर पहुंचेंगे अलवर, जानिए प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री राजे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान विधानसभा चुनाव की पहली सभा अलवर में करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की 40 मिनट की पहली सभा रविवार सुबह 10 बजे से अलवर के विजय नगर मैदान पर होगी। प्रधानमंत्री मोदी सुबह साढ़े 11 बजे अलवर आएंगे। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुबह 10.30 पर अलवर पहुंचेंगी। सभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, और सांसद बहरदुर सिंह कोली शामिल होंगे। सभा में भाजपा ने एक लाख से अधिक लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से अलवर पहुंचेंगे। इसके लिए सभा स्थल पर हेलीपैड बनाए गए हैं। वहीं केन्द्रीय विधालय में भी हेलीपैड तैयार किया गया है। अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र से 25 हजार और अलवर ग्रामीण को 15 हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य दिया गया है। जबकि बहरोड़, किशनगढ़बास, मुंडावर, कठूमर, थानागाजी, बानसूर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, एवं तिजारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 10-10 हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य दिया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी का शैड्यूल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 10:30 बजे दिल्ली से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर 11.20 बजे अलवर हेलीपैड पहुंचेगे।
मोदी सुबह 11.30 मंच पर पहुंचेंगे, और 12.10 बजे तक सभा में रहेंगे। वे 12. बजे हैलीपेड से हेलिकॉप्टर से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री राजे का शैड्यूल

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हेलिकॉप्टर से जयपुर से सुबह 10 बजे रवाना होकर 10.30 बजे अलवर पहुुंचेंगी। यहां सभा में शामिल होकर मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे हैलिकॉप्टर से जयपुर के लिए रवाना होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो