script21 फरवरी को जारी इस सरकारी आदेश का क्यों हो रहा विरोध? | Patrika News
अलवर

21 फरवरी को जारी इस सरकारी आदेश का क्यों हो रहा विरोध?

बानसूर के निजी स्कूल संचालकों ने 21 फरवरी को जारी सरकारी आदेश का विरोध किया है। संघ अध्यक्ष आरसी यादव ने बताया कि संघ अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने 21 फरवरी को एक आदेश जारी कर कहा कि सरकार की 100 दिन की कार्य योजना के तहत गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। आदेश में 21 बिंदु डाल दिए गए जिनका 100 दिन के कार्य योजना के 37 बिंदु में कहीं भी उल्लेख नहीं है। इस आदेश के माध्यम से निजी स्कूल संचालकों को बेवजह प्रताड़ित किया जाएगा तथा आदेश से भ्रष्टाचार बढ़ेगा। यादव ने बताया कि आदेश वापस नहीं लेने पर संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी। स्कूल संचालको ने क्षेत्रीय विधायक देवी सिंह शेखावत को भी इस मामले से अवगत कराया है।

अलवरMar 04, 2024 / 12:56 pm

Rajendra Banjara

5 months ago

Hindi News / Videos / Alwar / 21 फरवरी को जारी इस सरकारी आदेश का क्यों हो रहा विरोध?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.