scriptअलवर में सामने आया दुष्कर्म का एक और मामला, अब यहां चाचा ने अपनी 13 साल की भतीजी से किया बलात्कार, रिश्ते हुए शर्मसार | Rape In Alwar : Men Raped His Niece In Alwar | Patrika News
अलवर

अलवर में सामने आया दुष्कर्म का एक और मामला, अब यहां चाचा ने अपनी 13 साल की भतीजी से किया बलात्कार, रिश्ते हुए शर्मसार

अलवर में रेप का एक और मामला सामने आया है, चाचा ने अपनी 13 साल की भतीजी से दुष्कर्म किया है।

अलवरMay 17, 2019 / 05:15 pm

Hiren Joshi

Rape In Alwar : Men Raped His Niece In Alwar

अलवर में सामने आया दुष्कर्म का एक और मामला, अब यहां चाचा ने अपनी 13 साल की भतीजी से किया बलात्कार, रिश्ते हुए शर्मसार

अलवर. अलवर में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। अब चाचा ने अपनी 13 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना अलवर श्हर की है। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र की एक महिला ने गुरुवार देर रात महिला थाना में अपनी नाबालिग लडक़ी से बलात्कार का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि एनईबी क्षेत्र निवासी एक महिला रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार को घर पर उसकी बेटी अकेली थी और वह काम पर गई हुई थी। दोपहर करीब 3 बजे घर पहुंची तो उसे बेटी ने बताया कि उसका चाचा कैलाश आया था। जब बेटी के चेहरे पर खरोंच के निशान दिखे तो बेटी में बताया कि कैलाश ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला थाने की एसआई सुशीला मीणा ने बताया कि आरोपी कैलाश राजपूत निवासी ततारपुर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नाबालिग बालिका की मेडिकल जांच कराई है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पीडि़ता बालिका के पिता का रिश्ते में ममेरा भाई लगता है। पीडि़ता की मां घरों में खाना बनाने का काम करती है। पीडि़ता अपनी मां के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो