scriptपपला क ी फरारी में मदद करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार | Reward accused who helped Pappala absconding arrested | Patrika News
अलवर

पपला क ी फरारी में मदद करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार

पपला क ी फरारी में मदद करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार

अलवरFeb 26, 2020 / 02:26 am

Kailash

पपला क ी फरारी में मदद करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार

पपला क ी फरारी में मदद करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार


किशनगढ़बास. थाना पुलिस ने पपला गुर्जर के थाने से फरारी के बाद उसकी मदद करने के मामले में दस हजार रुपए का एक इनामी आरोपी जिले सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि बहरोड़ थाने के हवालात में निरूद्ध बदमाश विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को फरार होने की घटना के बाद मदद करने वाले इनामी आरोपी जिले सिंह को 24 फरवरी 20 की शाम को कस्बे के कोटकासिम चौराहे से नाकाबन्दी के दौरान पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा एवं एक कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ग्राम नायन थाना नांगल चौधरी जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा का रहने वाला है। यह आरोपी भिवाड़ी, अलवर, जयपुर एवं सीमावर्ती जिलों के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, चौथ वसूली, अपहरण एवं पुलिस से मारपीट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों को घटनास्थल से फरार होने में उनकी सहायता करता है।
शातिर बदमाश को जिले सिंह गुर्जर को पकडऩे के लिए भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने बहरोड़, पहाड़ी, मोहम्मदपुर, कांकरा, जैनपुरबास, बानसूर, हरसौरा व जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के कोटपुतली, पावटा, शाहपुरा, जयपुर एवं हरियाणा के नांगल चौधरी, नारनौल, महेन्द्रगढ़, गुडगांवा, दिल्ली राज्य में भी कई जगहों पर दबिश दी।

Home / Alwar / पपला क ी फरारी में मदद करने वाला इनामी आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो