सरिस्का में फिलहाल 12 बाघ-बाघिन एवं दो शावक समेत बाघों का कुनबा 14 है। वहीं एक बाघिन एसटी-5 करीब छह महीने से लापता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से सरिस्का में वर्तमान में बाघों का कुनबा बढ़ाने की जरूरत है, जिससे आगामी पर्यटक सीजन में बाघों की साइटिंग आसान हो सके। बाघों की साइटिंग होने से देश दुनिया में सरिस्का की ख्याति और बढ़ेगी, परिणाम स्वरूप पर्यटकों को बाघ दिखाने के नाम पर रणथंभौर एवं अन्य टाइगर रिजर्व से सरिस्का की ओर मोड पाना संभव होगा।