scriptसरिस्का प्रशासन के खिलाफ किसानों का आंदोलन शुरू | Sariska : public movement in sariska | Patrika News
अलवर

सरिस्का प्रशासन के खिलाफ किसानों का आंदोलन शुरू

कुशालगढ़, व भर्तृहरि तिराया की दुकानें रही बंदसरिस्का प्रशासन को नहीं दी जिप्सी

अलवरMay 22, 2018 / 11:45 am

Prem Pathak

Sariska : public movement in sariska

सरिस्का प्रशासन के खिलाफ किसानों का आंदोलन शुरू

सरिस्का प्रशासन की ओर से किसानों की मांगें नहीं माने जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के बैनर तले सोमवार को भर्तृहरि तिराया स्थित सूरजमल आश्रम में श्रवण गुर्जर की अध्यक्षता में महापंचायत हुई। महापंचायत में सवा तीन बजे तक सरिस्का व जिला प्रशासन के किसी भी अधिकारी के वार्ता के लिए नहीं आने पर सवा चार बजे किसानों ने सरिस्का के लिए कूच किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के प्रदेशसचिव भूपत सिंह बाल्याण ने महापंचायत में कहा कि सरिस्का प्रशासन इन्दौक के लोगों को झूठे मुकदमों में फंसा कर परेशान कर रहा रहा है, जो किसानों के लिए सही नहीं है। उन्होंने बताया कि 4 मई को एडीएम द्वितीय अलवर को पशुओं के चराई, धार्मिक स्थलों पर रोम नहीं लगाने, सरिस्का रोड बंद करने आदि 25 मांगों का मांग पत्र सौंप चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगें नहीं मानी गई। अब मांगें नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के लिए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। महापंचायत में किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के प्रदेश महामंत्री जयकिशन गुर्जर, जिला महामंत्री पेमाराम सैनी, डीआर मीना, पालाराम, रामकरण, हीरालाल, शिम्भू बैंसला सहित महिलाओं मौजूद थी। सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण सीओ सांवरमल नागोरा, नारायणपुर थानाधिकारी संजय शर्मा, सदर, मालाखेड़ा व थानागाजी का पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
महापंचायत में यह किया निर्णय

1. इन्दौक की जिप्सी सरिस्का में सैलानियों के लिए नहीं चलेगी।
2. दुकानें बंद रहेंगी।
3. वन विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी को किसानों के आम रास्तों व पगडण्डी से नहीं निकलने देंगे।
—————————————————

अजय कुमार को मिला स्ट्रॉग मैन का खिताब

अलवर जिला पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय सब जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसोसिएशन के सचिव अशीष जैमन ने बताया कि प्रतियोगिकता में 59 किलोग्राम भार वर्ग में नितिन शर्मा प्रथम व पुष्पेन्द्र शर्मा द्वितीय, 66 किलोग्राम में अजय कुमार प्रथम, 74 किलोग्राम में जयंत कुमार प्रथम व तेज बहादुर द्वितीय एवं 83 किलोग्राम में सूरज शेखावत प्रथम व तुषार द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 93 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव नरुका प्रथम, 105 किलोग्राम में मिहिर चौधरी प्रथम व प्रियांशु शर्मा द्वितीय एवं 120 किलोग्राम में ऋषभ सक्सेना प्रथम स्थान पर रहे। जबकि प्रतियोगिता में टीम चैम्पियनशिप आरआर लिफ्टिंग क्लब को मिली। वहीं स्ट्रोंग मैन का खिताब अजय कुमार ने अपने नाम किया।

Home / Alwar / सरिस्का प्रशासन के खिलाफ किसानों का आंदोलन शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो