
Bijapur IED Bomb Blast: नक्सलियों के प्लांट किए हुए आईईडी व बिना फटे हुए ग्रेनेड के विस्फोट से कई बार मासूम लोगों व मवेशियों की जान चली गई है। ऐसी ही एक घटना बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में सोमवार को दो मासूमों की जान चली गई। देर शाम को इन मासूम का शव लेकर ग्रामीण रोते बिलखते हुए भैरमगढ़ पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि घटना भैरमगढ़ क्षेत्र के ओड़सापारा, बोड़गा गांव की है।
ये दोनों बच्चे खेत में खेल रहे थे. इसी दौरान इन्हें खेत में पड़ा हुआ यूबीजीएल का सेल नजर आया। इसे खिलौना समझकर इन बच्चों ने उठा लिया। इसमें विस्फोट हो गया। इसमें बोड़गा निवासी लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम(13) व बोटी ओयाम पिता कमलू ओयाम(11) की मौके पर ही मौत हो गई। इधर विस्फोट की आवाज सुनकर परिजन खेत की ओर दौड़ते हुए पहुंचे तो उन्हें इनका शव मिला। एसपी जितेंद्र यादव ने कहा, नक्सलियों के द्वारा लगाये आईईडी की चपेट में इनकी जान चली गई है।
Updated on:
15 May 2024, 9:04 AM IST
Published on:
14 May 2024, 8:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.