24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Mahasamund / एक बार फिर दंतैल हाथी की दस्तक, दर्जनों गांव में फैली दहशत…वन विभाग का Alert जारी

एक बार फिर दंतैल हाथी की दस्तक, दर्जनों गांव में फैली दहशत…वन विभाग का Alert जारी

Elephant terror: महासमुंद के सिरपुर क्षेत्र में एक बार फिर से दंतैल का विचरण हो रहा है। वन विभाग ने 13 गांवों में अलर्ट किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 May 2024, 6:11 PM IST

Elephant terror In Mahasamund

Tusk Elephant In Chhattisgarh: महासमुंद के सिरपुर क्षेत्र में एक बार फिर से दंतैल का विचरण हो रहा है। वन विभाग ने 13 गांवों में अलर्ट किया है। कोडार नहर को पार कर हाथी लोहारडीह की ओर बढ़ा है। गांवों में मुनादी करा दी गई है। ग्रामीणों को रात और अलसुबह जंगल में नहीं जाने की अपील की गई है।

वन विभाग ने लोहारडीह, बनसिवनी, सोरिद, गौरखेड़ा, दलदली, उमरदा, अरंड, पतेरापाली, कोसरंगी, झालखम्हरिया, बोरियाझर, घोघीबाहरा, सोरिद, गौरखेड़ा, दलदली, उमरदा अरंड आदि गांव को अलर्ट किया है। गर्मी के दिनों में वन्य जीव आबादी क्षेत्रों की ओर बढ़ते हैं। भोजन और पानी की तलाश में हाथी यहां पहुंचते हैं। पिछले कुछ दिनों से हाथी सिरपुर क्षेत्र में विचरण कर रहा है। वन विभाग भी इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। सात मई से हाथी महासमुंद वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, घर में खून से लथपथ पड़ी थी लाश…सुसाइड नोट में लिखी यह बातें