4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांकेर में मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए तीन खूंखार नक्सली, जारी है सर्चिंग अभियान

Kanker Naxal Encounter: मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए। जंगल में मुठभेड़ के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 May 2024, 6:03 PM IST

cg news, Kanker Naxal Encounter, CG Naxal Encounter,

CG Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का अभियान जारी है। इसी कड़ी में अब कांकेर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए। जंगल में मुठभेड़ के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, घर में खून से लथपथ पड़ी थी लाश…सुसाइड नोट में लिखी यह बातें

जानकारी के अनुसार पंखाजूर के जंगल में जवानों को नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों की एक टीम रवाना हुई। सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Weather Update: अगले तीन दिनों तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत, आंधी-तूफान के साथ जमकर बरसेगा बादल

जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की और ताबड़तोड़ फायरिंग में जवानों ने दो पुरुष और एक महिला नक्सली को मार गिराया। वहीं जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से फरार हो गए। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: 10वीं बोर्ड 2nd टॉपर होनीशा साहू की खुल गई किस्मत, मिलेगा स्कूटी व लैपटाप, विधायक ने की घोषणा

CG Naxal Encounter: धमतरी में इनामी नक्सली ढेर

धमतरी में महीनेभर के भीतर वनांचल में दूसरी बार फोर्स का नक्सलियों के साथ मुठभेड हुआ, जिसमें पांच लाख का ईनामी नक्सली मंगल मरकाम उर्फ अशोक मारा गया। वहीं एक नक्सली गोबरा एलओएस के कमांडर रामदास घायल हुआ है। घने जंगल का फायदा उठाकर वह भाग निकला। मौके पर एक देशी कट्टा और नक्सली साहित्य बरामद किया गया।