4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, घर में खून से लथपथ पड़ी थी लाश…सुसाइड नोट में लिखी यह बातें

Raigarh Suicide News: रायगढ़ के जूटमिल थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने रविवार को खुदकुशी की नियत से खुद को गोली मार ली। रक्त रंजित हालत में मेट्रो अस्पताल लाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 14 May 2024, 7:52 AM IST

crime news, suicide news

Chhattisgarh News: रायगढ़ के जूटमिल थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने रविवार को खुदकुशी की नियत से खुद को गोली मार ली। रक्त रंजित हालत में मेट्रो अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर किया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदमारी मोहल्ला निवासी शनि मालाकार पिता त्रिलोचन मालाकार जूटमिल थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। कुछ दिनों के लिए उसकी ड्यूटी बटालियन में लगाई गई थी। रविवार की दोपहर करीब 12 बजे जब उसका पिता बाजार आ गया। उस समय शनि मालाकार अपने सर्विस रायफल से खुद के सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले में सनसनी फैल गई। जब लोग उसके घर पहुंचे तो वह रक्त रंजित हालत में पड़ा था। पड़ोसियों ने घटना की सूचना उसके पिता त्रिलोचन को दी।

यह भी पढ़े: बड़ा ऐलान: बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगा 2-2 लाख रुपए, मंत्री देवांगन ने की घोषणा

सूचना मिलते ही उसके पिता तत्काल घर पहुंचे और खून से लथपथ शनि को आनन-फानन में मेट्रो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार में पाया कि सनी के बाएं सीने में गोली लगी थी। वहीं आरक्षक की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे विशेष उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर में उपचार के दौरान स्थिति में सुधार है।

एसपी आफिस में पदस्थ हैं पिता

आरक्षक का पिता त्रिलोचन मालाकार भी पुलिस विभाग में है, जो इन दिनों एसपी आफिस में पदस्थ हैं। इसकी सूचना एसपी कार्यालय पहुंची तो पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल अपने मातहत अधिकारियों के साथ मेट्रो अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए उसे विशेष उपचार के लिए बिलासपुर रवाना किया। अभी तक जो बाते निकल आ रही है उसमें यही बताया जा रहा है कि घरेलू कलह की वजह से शनि परेशान था। ऐसे में हो सकता है उसी की वजह से खुद पर गोली चलाई होगी।

पुलिस को घर में मिला सुसाइट नोट

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनि के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने खुदकुशी का कारण लिखा है, लेकिन पुलिस ने उक्त सुसाइट नोट को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है। मामले की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरक्षक शनि ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

आरक्षक जूटमिल थाना में पदस्थ था, जो खुद पर गोली चलाकर खुदकुशी की कोशिश की है। उसका उपचार बिलासपुर में चल रहा है और तबीयत में सुधार होने की जानकारी मिली है। सोसाइट नोट मिला है। मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़े: video: नाग-नागिन का आशीर्वाद लेने उमड़ी लोगों की भीड़, हाथों से पिला रहे दूध, एक की मौत