प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने टॉपर्स से फोन पर बात की, उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि उनके विभाग की ओर से सभी 10 टॉपर्स को प्रोत्साहन राशि के रूप में दो-दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया जाएगा। यह चेक उन्हें आचार संहिता के हटते ही दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस राशि में एक लाख रुपये उनके आगे कि पढ़ाई के लिए होगा जबकि शेष एक लाख दो पहिया वाहन के लिए दिया जाएगा।