4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती कार में लगी भीषण आग में जिंदा जल गया शिक्षक, मौत देख लोगों की कांप गई रूह

आग इतनी तेजी से फैली कि शिक्षक कार से बाहर नहीं निकल पाया। जिससे उसकी जलकर मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 May 2024, 7:55 AM IST

fire car in korba, korba accident news, cg hindi news,

कोरबा के करतला थाना क्षेत्र में एक कार में अचानक आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में शिक्षक की जलकर मौत हो गई। बताया गया कि आग इतनी तेजी से फैली कि शिक्षक कार से बाहर नहीं निकल पाया। जिससे उसकी जलकर मौत हो गई।

मृतक की पहचान रायगढ़ के रहने वाले शिक्षक जगतराम बेहरा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार जगतराम रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के गांव कीदा का रहने वाला था। रविवार की सुबह अपने घर से थाना जाने के लिए निकला था लेकिन वह छाल के रास्ते कोरबा जिले की सीमा में प्रवेश करते हुए चचिया के करीब आ गया। चचिया और छाल के बीच सड़क किनारे उसकी गाड़ी आग की चपेट में आ गई।

CG Accident News: शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

जगतराम कार से बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। कार का नंबर सीजी-13एई-8177 होने की जानकारी मिली है। इस नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन की पंजीयन वाले पते पर संपर्क किया तो पता चला कि कार जगतराम लेकर घर से बाहर निकला था। आशंका है कि शार्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी होगी। जगतराम बाहर नहीं निकल सका और उसकी मौत हो गई। जगतराम का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसे लेकर वह परेशान था।