4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: धमतरी में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग से एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक नक्सली को ढेर कर दिया गया है। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 May 2024, 4:48 PM IST

cg naxal news, naxal attack, dhamtari naxal news

Naxalites Encounter Live Update: छत्तीसगढ़ में जवान लगातार नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे। आए दिन मुठभेड़ में कई नक्सलियों को ढ़ेर कर रहे है। इसी बीच धमतरी में भी डीआरजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। यह मुठभेड़ नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैसा मुंडा के जंगल में हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जारी है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। नगरी के SDOP आर. के. मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़े: Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का सर्जिकल स्ट्राइक! मार गिराए 10 नक्सली, 1200 जवानों ने टॉप लीडर्स को घेरा, बढ़ेगा मौत का आंकड़ा

जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ दौड़पंडरीपानी और सोंढूर के जंगलों में हुई है। जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया। फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की और एक आतंकी को मार गिराया। जवानों की ताबतोड़ फायरिंग से नक्सली डर गए और जंगलों की ओर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान उसका शव भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। जिससे मौत का आकंड़ा और बढ़ सकता है।

Naxalite Encounter: बीजापुर में 12 नक्सली हुए थे ढ़ेर

बीते शुक्रवार को करीब 12 घंटे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 6 नक्सली की ढेर किया। साथ ही गंगालूर इलाके में पीडिया के जंगल में जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर रखा था। बता दें कि मारे गए नक्सलियों के शव के साथ ही सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया था।

Police-Naxal Encounter In Bijapur : 29 नक्सली हुए थे ढेर

गौरतलब है कि 16 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा नक्सली एनकाउंटर हुआ था। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए थे। जवानों को यहां AK-47 सहित बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए थे। इस एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों में टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव भी मारा गया। उसके सिर पर 25 लाख रुपए का इनाम था। 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी-एसटीएफ के जवानों ने अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों को कई तरफ से घेर लिया था। इस एनकाउंटर में 10 नक्सली मारे गए थे। जवानों ने 3 महिलाओं सहित 10 नक्सली कैडर के शवों को बरामद किया था।

यह भी पढ़े: बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दोनों ओर से हो रही ताबड़तोड़ फायरिंग, अप्रैल में मारे गए थे 13 आतंकी