बताया गया कि सुरक्षाबलों को जंगल में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला बोल दिया। फायरिंग के बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। खबर है कि जंगल में फायरिंग जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं नक्सलियों को घेरने के लिए अतिरिक्त फोर्स भेजा गया है।