
नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट (फोटो सोर्स- X हैंडल)
Breaking News: छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबल लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, जिसमें कई नक्सली मारे जा चुके हैं। इससे नक्सली संगठन बुरी तरह बौखलाए हुए हैं और इसी बौखलाहट में वे कायराना घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के इरादे से जंगलों में लगाए गए IED की चपेट में एक निर्दोष ग्रामीण आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह घटना उसूर ब्लॉक के इल्मीडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लंकापल्ली के जंगलों की है, जहां गुरुवार दोपहर प्रेशर IED विस्फोट हुआ। विस्फोट की चपेट में आकर राजू मोडियाम, पिता मुन्नी मोडियाम (उम्र 30 वर्ष), गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, राजू मोडियाम जंगल में लकड़ी लेने गया था। इसी दौरान उसका पैर जमीन में छिपाकर लगाए गए प्रेशर IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में उसके दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के तुरंत बाद साथ मौजूद ग्रामीणों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में घायल का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में निर्दोष ग्रामीण के आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Updated on:
23 Jan 2026 01:50 pm
Published on:
23 Jan 2026 01:50 pm
