8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किराए के मकान में रहकर की UPSC की पढ़ाई, IFS में 63वां रैंक लाकर CG की बेटी ने पूरे कर दिए माता-पिता के सपने

UPSC Result 2024: प्रीति के आईएफएस ऑफिसर बनने से पूरे नगर में खुशी का माहौल है। वही प्रीति और उनके परिवार को बधाई देने का दौर भी जोरो से जारी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 May 2024, 3:11 PM IST

CG News, cg hindi news, chhattisgarh news, latest cg news,

UPSC Result 2024: दंतेवाड़ा जिले के व्यापारिक नगरी कहे जाने वाला गीदम नगर अब शिक्षा के क्षेत्र मे भी नए-नए कीर्तिमान रच रहा है। अभी कुछ वर्ष पहले ही गीदम की नम्रता जैन ने आईएएस बन नगर को गौरवान्वित किया था। वहीं आज प्रीति के आईएफएस ऑफिसर बनने से पूरे नगर में खुशी का माहौल है। वही प्रीति और उनके परिवार को बधाई देने का दौर भी जोरो से जारी है।

UPSC IFS Result: 23 की उम्र में मिली बड़ी उपलब्धि

प्रीति ने बताया कि वे अपना आदर्श अपने माता-पिता को मानती है। उनके पिता बालमुकुंद यादव (मंडी सब इंस्पेक्टर) एवं माता ने उनकी पढ़ाई में हरसंभव मदद की। बेटी की पढ़ाई के लिए आज तक घर भी नहीं बना पाए। एवं किराए के मकान में रहकर अपनी बेटी के भविष्य के लिए लगे रहे। एक-एक पैसे जोड़ बेटी को पढ़ाया उसे दिल्ली भेजा। प्रीति की बड़ी बहन प्रियंका यादव है जो वर्तमान में डीएवी स्कूल में पढ़ा रही हैं। एवं भविष्य में लेक्चरर बनने वो भी पढ़ाई कर रही है।

UPSC IFS Result: विधायक-डीएफओ ने दी बधाई

यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 में गीदम की प्रीति यादव के 63 रैंक लाकर आईएफएस बनने पर जिले के विधायक चैतराम अटामी एवं डीएफओ डॉक्टर जाधव सागर ने उन्हें एवं उनके परिवार को बधाई दिया है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विधायक श्री अटामी ने कहा कि प्रीति ने सिर्फ गीदम का नही अपितु पूरे जिले का नाम रौशन किया है।

यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 में गीदम की प्रीति यादव पिता बालमुकुंद यादव उम्र 23 वर्ष ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 63 वां रैंक प्राप्त किया है। साथ ही प्रीति का आईएफएस ऑफिसर बनने का सपना भी साकार हो गया है।