28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दंतेवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, वेन्यू कार और बुलेट की जोरदार भिड़ंत से सहायक सचिव की मौत, एक घायल

Dantewada Road Accident: दंतेवाड़ा-बैलाडीला मार्ग पर कुमाहाररास के पास वेन्यू कार और बुलेट की जोरदार टक्कर में सहायक सचिव रमेश मरकाम की मौत हो गई, जबकि वीरेन सेठिया गंभीर रूप से घायल हुए।
2 min read
Google source verification
Venue Car Bullet Accident

भीषण सड़क हादसा (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Road Accident: छत्तीसगढ़ में आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी बीच दंतेवाड़ा जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दंतेवाड़ा-बैलाडीला मार्ग पर कुमाहाररास के पास वेन्यू कार और बुलेट की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार एक सहायक सचिव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरा सहायक सचिव गंभीर रूप से घायल हो गया।

कुमाहाररास के पास भिड़े कार और बाइक

जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि वेन्यू कार बैलाडीला की तरफ से दंतेवाड़ा आ रही थी। वहीं, बुलेट पर सवार दो सहायक सचिव दंतेवाड़ा से बैलाडीला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुमाहाररास के पास दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बुलेट सवार धनीकारक निवासी सहायक सचिव रमेश मरकाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार वीरेन सेठिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति संभालते हुए यातायात को व्यवस्थित कराया। गंभीर रूप से घायल वीरेन सेठिया को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने मृतक रमेश मरकाम के शव को भी अस्पताल भिजवाया।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

मृतक के शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पंचनामा के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब दुर्घटना की परिस्थितियों और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।