
Narayanpur Encounter Live: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर (Narayanpur) जिले के अबूझमाड़ में नक्सल मोर्चे से बड़ी मुठभेड़ की खबर आ रही है। जहां जवानों ने नक्सलियों को कई जगहों पर घेरा है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और एसटीएफ की टीमें अबूझमाड़ की जंगलों में मौजूद हैं। मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी चल रही है। इस एनकाउंटर में अब तक 3 नक्सली ढेर हो चुके हैं। इसके साथ ही पुलिस कई नक्सलियों के घायल होने की आशंका जता रही है। वहीं मृत हुए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सुरक्षा बलों की टीम अभी तक अबुझमाड़ इलाके में सर्चिंग कर रही है।
बता दें कि डीआरजी और एसटीएफ की टीम ने नक्सलियों (Naxalite Encounter Narayanpur) के हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। इसकी पुष्टि बस्तर आईजी सुंदर राज पी ने की है।
खबरों के अनुसार मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की संख्या बढ़ सकती है। बता दें कि कांकेर के छोटे बेठिया में भी जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। कांकेर के छोटे बेठिया में हुए मुठभेड़ में 29 नक्सली ढ़ेर हुए थे। इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों में भारी बौखलाहट देखने को मिल रही है जिसके चलते आए दिन कुछ न कुछ वारदात को अंजाम दे रहे हैं लेकिन जवान इनके वारदात को कामयाब होने नहीं दे रही। जवान लगातार अभियान चलाकर आतंकियों के मनसूबे को नाकाम कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र बॉर्डर के टेकमेटा इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। खबर मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और सोमवार की देर रात जवान सर्च ऑपरेशन के लिए निकली। जवान मंगलवार की सुबह जब इस इलाके में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन्हें देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवान भी पीछे नहीं हटे और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हुए जमकर गोलीबारी की। इस एनकाउंटर में 3 नक्सली की मारे जाने की खबर है। यह आकंड़ा और बढ़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक यहां पर नकलियों के बड़े कैडर्स मौजूद है।
यह मुठभेड़ अब भी जारी है। जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। शुरूआती जानकारी में 3 नक्सली की मारे जाने की खबर है। हालांकि, नारायणपुर SP प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी नहीं बताई है। मुठभेड़ को लेकर उन्होंने कहा कि ऑपरेशन चल रहा है। यह मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही वास्तविक संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की संख्या की जानकारी होगी।
इससे पहले सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र अंतर्गत पेसेलपाड़ में जवानों व नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया था। साथ ही डीआरजी, बस्तर फाइटर व 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी शामिल थी। मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर हथियार सहित एक नक्सली का शव व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। मृत नक्सली की पहचान की जा रही है।
सुबह से चल रही मुठभेड़ अब खत्म हो गई है। इस मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के शव के साथ बड़ी मात्रा में हथियार, दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है। वही मृत हुए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों की टीम वापस लौट रही है। बताया जा रहा है कि छोटेडोंगर आमदई घाटी में नक्सलियों ने उत्पाद मचाया है। इसमें नक्सलियों ने सोमवार की देर रात पानी टैंकर को आग के हवाले कर दिया है
Updated on:
30 Apr 2024, 1:22 PM IST
Published on:
30 Apr 2024, 11:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.