सुरक्षा बलों को इस जबरदस्त सफलता के लिए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बधाई देते हुए बोले जवानों ने जान की बाजी लगाकर नक्सलियों को धूल चटा दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शर्मा से फोन पर पूरी घटना का ब्यौरा लिया। शाह ने कुछ दिनों पूर्व छत्तीसगढ़ में अपने चुनावी सभा में कहा था कि नक्सलियों को शीघ्र ही खत्म कर देंगे। मारे गए नक्सलियों में 25 लाख का इनामी माओवादी शंकर राव भी है। मुठभेड़ में पुलिस ने 25 लाख की इनामी महिला नक्सली ललिता माधवी को भी मार गिराया। घटनास्थल पर जवानों ने सात AK 47 और तीन LMG बरामद किया।