12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी जिला अस्पताल के टॉयलेट में युवती ने लगाई फांसी, इस हाल में शव देखकर लोगों में मचा हड़कंप

Suicide Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने बुधवार को टॉयलेट में फांसी लगाकर जान दे दी।

less than 1 minute read
Google source verification
टॉयलेट में युवती ने लगाई फांसी (इमेज सोर्स: एक्स यूजर पोस्ट)

टॉयलेट में युवती ने लगाई फांसी (इमेज सोर्स: एक्स यूजर पोस्ट)

CG Suicide Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने बुधवार को टॉयलेट में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शरू की। सिविल सर्जन डॉ एके टोंडर ने बताया कि सुबह उक्त युवती के परेशान होने की जानकारी मिली थी। राउंड लेने के दौरान युवती की काउंसिलिंग भी की गई थी। इसके बाद भी उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया यह जांच का विषय है।

CG Suicide Case: जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम खोपाबेड़ा जिला कोंंडागांव निवासी दशोमति नेताम (20) पिता सायतु नेताम धमतरी के हरिओम राइस मिल में मजदूरी का काम करती थी। कूकर में खाना बनाते समय वह झुलस गई थी, जिसे 10 मार्च को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। उसकी बहन जगमती सोरी भी थी। 11 मार्च को दोपहर 1 से 1.30 बजे के बीच वह अपने बेड से उठकर बाथरूम गई। लंबे समय तक नहीं आने पर उसकी बहन जगममती ने टॉयलेट में जाकर देखा तो वह भौचक रह गई।

दशोमति अपने कपड़े से फंदा बनाकर फांसी पर झूल गई थी। जगमति ने तत्काल इसकी सूचना ड्यूटी में तैनात स्टाफ नर्स को दी। सूचना मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ यूएल कौशिक, सिविल सर्जन डॉ एके टोंडर अस्पताल सलाहकार गिरीश कश्यप मौके पर पहुंचे। बहरहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।