9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: पानी टंकी में फिर चढ़ा युवक, ताला लगाना छोड़ तार बांधकर लौट आई निगम की टीम

CG News: युवक पानी टंकी में चढ़ गया और कूदने की कोशिश करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने युवक का ध्यान भटकाकर टंकी में चढ़े और उसे नीचे उतारा।

2 min read
Google source verification

धमतरी

image

Love Sonkar

Mar 09, 2026

CG News: पानी टंकी में फिर चढ़ा युवक, ताला लगाना छोड़ तार बांधकर लौट आई निगम की टीम

CG News: धमतरी के सुभाषगनर वार्ड स्थित पानी टंकी में सुरक्षा के अब तक इंतजाम नहीं कराए गए। 2 मार्च को एक युवती ने पानी टंकी से कूदकर जान दे दी थी। 6 मार्च की रात फिर एक युवक पानी टंकी में चढ़ गया और कूदने की कोशिश करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने युवक का ध्यान भटकाकर टंकी में चढ़े और उसे नीचे उतारा।

घटना की जानकारी नगर निगम को दी गई। अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो लोगों ने पानी टंकी परिसर में सुरक्षा घेरा करने, ताला लगाने का आग्रह किया। इधर निगम की टीम कुछ देर टंकी व आसपास घूमकर मुख्य गेट में पतला तार फंसाकर लौट आई। इधर बार-बार टंकी के ऊपर चढक़र तमाशा करने और नशाखोरी को लेकर वार्डवासियों का आक्रोश बढ़ रहा है।

भारी न पड़ जाए अनदेखी

सुभाष नगर के पानी टंकी के आसपास खाली जमीन भी है। परिसर में लोहे का मुख्य गेट भी है। दो-तीन घटनाएं होने के बावजूद निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शुक्रवार की घटना के बाद भी अधिकारियों ने कोई व्यवस्था नहीं की। वार्डवासी तिलोचन देवांगन, सुरेन्द्र नेताम, नीलमणी साहू, रबि देवांगन ने बताया कि शाम होते ही पानी टंकी के नीचे व सीढिय़ों में असामाजिक तत्वों का डेरा लगना शुरू हो जाता है।

शराबखोरी से लेकर गांजा फूंका जा रहा है। नशा होने के बाद असामाजिक तत्व के लोग अपशब्द कहते हैं। आसपास रहने वालों को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम को यहां मुख्य गेट पर ताला लगाकर सीसीटीवी कैमरा लगाना चाहिए।

हमर क्लीनिक को भी पहुंचा रहे नुकसान

सुभाषनगर कांटा तालाब के पास बने ओवरहेड टंकी में रात के समय असामाजिक तत्व के लोग मंडराते रहते हैं। इसके बाजू में लाखों रूपए की लागत से हमर क्लीनिक का निर्माण कराया गया है। इसी के बाजू में अटल सरोवर पार्क भी है। नशे की हालत में कुछ लोग हमर क्लीनिक के फेंसिंग तार समेत पार्क के सामानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अटल सरोवर पार्क के झूले समेत लोहे के कई सामानों की चोरी हो चुकी है। इसके बाद भी निगम प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है।