8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक चोरी कर रहा था मालिक ने सीसीटीवी में देख पकड़ा, लोगों ने जमकर करी धुनाई

अलवर ग्रामीण. उमरैण कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान मालिक की बाइक का लॉक तोडकऱ दो चोर चोरी का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में उनकी हलचल कैद होने पर दुकानदार व आसपास के लोगों ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया और पिटाई कर दी। युवकों की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kailash Chand Sharma

•

Updated: 18 Apr 2022, 12:58 AM IST

बाइक चोरी कर रहा था मालिक ने सीसीटीवी में देख पकड़ा, लोगों ने जमकर करी धुनाई

बाइक चोरी कर रहा था मालिक ने सीसीटीवी में देख पकड़ा, लोगों ने जमकर करी धुनाई


अलवर ग्रामीण. उमरैण कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान मालिक की बाइक का लॉक तोडकऱ दो चोर चोरी का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में उनकी हलचल कैद होने पर दुकानदार व आसपास के लोगों ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया और पिटाई कर दी। युवकों की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ।
जानकारी के अनुसार उमरैण के बाजार में माही ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार दुकान में बैठे थे, जहां उन्हें सीसीटीवी कैमरे में चोरी की हरकत देखी। दोनों चोर ने बाइक का लॉक तोडकऱ उसे ले जाने का प्रयास किया तो तुरंत उन्हें दुकानदार ने दबोच कर हल्ला मचा दिया। जहां काफी लोग मौके पर इक_े हो गए। भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसके बाद घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड$कर थाने ले आई। उधर, सदर थानाधिकारी राजेश शर्मा का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी पृथ्वीपुरा निवासी मनीष पुत्र समसू और श्यामलाल पुत्र रामप्रसाद यादव को 151 में गिरफ्तार किया गया है। बाइक चोरी के प्रयास के सम्बन्ध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।


एक दिन पहले हुई बाइक चोरी
उप प्रधान महेश सैनी ने बताया कि एक दिन पहले ही बबली गुर्जर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई और उससे पहले पंचायत समिति परिसर से भी बाइक चोरी चली गई। इस संबंध में कैबिनेट कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली को अवगत कराया। मंत्री जूली ने मालाखेड़ा, उमरैण सहित अन्य क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए सार्वजनिक स्थल, अस्पताल, तहसील क्षेत्र में विधायक कोटे से सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है।