scriptCm Yogi Alwar Rally : अलवर में गरजे योगी, बोले- कांग्रेस आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी, हम गोली खिलाते हैं | Up Cm Yogi AadityaNath Alwar Rally 2018 | Patrika News
अलवर

Cm Yogi Alwar Rally : अलवर में गरजे योगी, बोले- कांग्रेस आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी, हम गोली खिलाते हैं

https://www.patrika.com/alwar-news/ Yogi Aadityanath In Alwar

अलवरNov 27, 2018 / 10:11 pm

Hiren Joshi

Up Cm Yogi AadityaNath Alwar Rally 2018

Cm Yogi Alwar Rally : अलवर में गरजे योगी, बोले- कांग्रेस आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी, हम गोली खिलाते हैं

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकर यूपी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अलवर के तिजारा में सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब सवा एक बजे सभा स्थल पहुंचे। वे यहां भाजपा प्रत्याशी संदीप दायमा के सर्मथन में सभा को संबोधित करने आए थे। सभा की शुरुआत में उन्होंने कहा वे राम व कृष्ण की जन्मभूमी उत्तर प्रदेश से अलवर आए हैं। योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीनों राज्यों में अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि वे राजस्थान की जनता केन्द्र व राज्य सरकार से खुश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां सडक़, बिजली, पानी, रसोई गैस तक उपलब्ध नहीं करा पाए। अलवर की तिजारा विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम पुरानी सरकारों की तरह बिरयानी खिलाना नहीं जानते हैं। हम तो केवल गोली खिलाना जानते हैं।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अलवर के पूर्व सांसद महंत चांदनाथ का निधन होने के कारण वे अलवर में विकास कार्य को आगे नहीं बढ़ा पाए। इस वजह से भाजपा चुनावों मे हार गई। लेकिन इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत हासिल होगी।
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल देश को तोडऩे का काम करती है। जातिवाद व धर्म के नाम पर लोगों में जहर भरा जाता है व देश को बांटा जाता है। जबकि भारतीय जनता पार्टी केवल सुशासन के लिए काम करती ह।ै भाजपा सरकार में गुंडों का दमन होता है। इसलिए वोट पाने के अधिकार भारतीय जनता पार्टी को मिलना चाहिए। हमारे लिए किसी गरीब का घर बना देना, गरीब के घर शौचालय बना देना व किसी गरीब को गैस कनेक्शन में बिजली कनेक्शन देना सुखद अनुभूति देने जैसा रहता है। यह काम भगवान राम के राम राज्य को लाने का एक प्रयास है। विकास व शुशासन की गारंटी केवल एक वर्ग विशेष के लोगों का आतंक रहता है। योगी ने तिजारा में जनता को संबोधि करते हुए कहा कि कांग्रेस का राज था तब आपके क्षेत्र में समुदाय विशेष का तांडव मचा रहता था। अराजकता, छेडख़ानी, महिलाओं का अपहरण, पशु तस्करी होती थी। कांग्रेस के लोग इन्हें गले लगाते थे। भारतीय जनता पार्टी इन्हें रोकेगी। य
यूपी में हमने विकास किया- योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार से पहले यूपी में गुंडाराज था। यूपी की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। योगी ने कहा कि यूपी में हमारी सरकार आते ही हमने अवैध बूचडख़ानों को 24 घंटों के भीतर बंद कराया। इसके साथ ही उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में कावड़ यात्रा में कावडिय़ों को परेशानी होती थी, लेकिन अब कावडिय़ों का तिनका तक नहीं हिलता। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की छेड़छाड़ में पुलिस कार्रवाई नहीं करती थी, कांग्रेस राज में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब आतंकियों को गोली खिलाई जाती है। कांग्रेस आतंकवाद, नक्सलवाद के आगे घुटने टेक देती थी, हमने ऐसे लोगों को मारकर साफ किया है।
राजस्थान में भाजपा ने दिया सुशासन- योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम खुशहाली सुशासन लाते है। जितना काम यहा पांच साल में हुआ है। स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य योजना सभी में बेहतर काम हुआ। वसुंधरा ने 3.5 लाख रुपए का बीमा उपलब्ध कराया। जबकि कांग्रेस की प्रवत्ति दुर्योधन जैसी हो गई है। कंग्रेस मुस्लिम प्रवृति से दूर नहीं हो सकती है। योगी ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी आ सकती है। तो राजस्थान में भी बीजेपी आसक्ति है। योगी ने कहा कि विकास व सुशासन की गारंटी केवल भाजपा ले सकती थी।

Home / Alwar / Cm Yogi Alwar Rally : अलवर में गरजे योगी, बोले- कांग्रेस आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी, हम गोली खिलाते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो