महिला के पति तीज की रोड 80 क्वार्टर निवासी सतीश शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी गुंजन देवी सुबह घर से काम करके बिना बताए बाहर निकल गई। इसके बाद उसे कई जगह ढूंढा तभी पुलिस का फोन आया कि उनकी पत्नी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसे उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है। उनकी पत्नी के पैर में दर्द रहता है। जिसके चलते उसका इलाज चल रहा है। इसलिए वो मानसिक रूप से भी परेशान रहती है।
उधर जीआरपी थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह स्टेशन मास्टर से सूचना मिली की तिजारा पुलिया के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला का हाथ कट गया। इससे वो अचेत अवस्था में ट्रैक पर पड़ी हुई है। इस पर मौके पर पहुंचकर महिला को उपचार के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि महिला रेलवे ट्रैक पर कैसे आई इसके कारणों की जांच की जा रही है।