scriptविश्व जनसंख्या दिवस : अलवर की आबादी इतनी बढ़ी कि हम राज्य में दूसरे नम्बर पर आ गए, यहां जानें अलवर की बढ़ती आबादी के आंकड़े | World population day : Alwar population is on second position in state | Patrika News
अलवर

विश्व जनसंख्या दिवस : अलवर की आबादी इतनी बढ़ी कि हम राज्य में दूसरे नम्बर पर आ गए, यहां जानें अलवर की बढ़ती आबादी के आंकड़े

अलवर की आबादी इतनी अधिक हो गई है, कि अब हम राज्य में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

अलवरJul 11, 2018 / 12:09 pm

Prem Pathak

World population day : Alwar population is on second position in state

विश्व जनसंख्या दिवस : अलवर की आबादी इतनी बढ़ी कि हम राज्य में दूसरे नम्बर पर आ गए, यहां जानें कैसे बढ़ती गई अलवर की आबादी

अलवर. विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले की अनियंत्रित जनसंख्या पर अंकुश लगाने की जरूरत है। अलवर की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर जिले में संसाधन कम हो रहे हैं। अलवर में पानी के लिए मारामारी तेजी से बढ़ रही है। अलवर जिला डार्क जोन में पहुंच चुका है। ऐसे में अगर बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश नहीं लगाया तो आगे हालात और भी भयानक होंगे। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1931 में अलवर की पूर्व रियासत की आबादी 7 लाख 70 हजार 215 थी, इसमें पुरुष 4 लाख दो हजार 274 व महिला 3 लाख 62 हजार 991 थी। वहीं 1941 में 845391 पहुंच गई। एक दशक में जनसंख्या में 75176 की वृद्धि हुई।
वर्ष 1951 में जिले की आबादी 861993 हो गई। इसमें पुरुष 454557 व महिला 407436 थी। वर्ष 1941 से 51 के बीच जनसंख्या की वृद्धि 16602 रही। यह वृद्धि 1.96 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं 1961 में 1090026, वर्ष 1971 में 1391162, वर्ष 1981 में 1771175, वर्ष 1991 में 2296580, वर्ष 2001 में 2992592 तथा वर्ष 2011 में 3674179 दर्ज की गई। भारत विभाजन के नतीजतन जनसंख्या बदलाव विशेष रूप से हुआ। अलवर से बहुत से मुसलमान और मेव पाकिस्तान गए तथा पाकिस्तान से पंजाबी, सिख, सिंधी एवं व्यापारी पुरुषार्थी समाज के लोग अलवर आए। दिल्ली के नजदीक होने के कारण अलवर जिला पुरुषार्थी को खूब भाया। इसी कारण अलवर, भरतपुर कस्टोडियन विभाग बनाया गया।
जनसंख्या वृद्धि

1961-71,1971-81, 1981-91 व 1991-2001 तक 26.49, 27.63, 26.17 व 29.66 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई। वर्ष 2001 से 11 के बीच जनसंख्या वृद्धि 22.17 प्रतिशत रही।

विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली आज
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में जिला पशु कु्ररता निवारण समिति की बैठक 11 जुलाई को सांय 4 बजे कलक्टे्रट सभागार में होगी। इसी दिन 16 से 18 जुलाई तक शहरी क्षेत्र में होने वाले हमारा स्वास्थ्य हमारी जिम्मेदारी अभियान की तैयारियों एवं सभी विभागों की सहभागिता के सम्बन्ध में दोपहर 12.15 बजे कलक्टे्रट सभागार में बैठक होगी। विश्व जनसंख्या दिवस पर एएनएमटीसी से नर्सिंग विद्यार्थियों की ओर से रैली निकाली जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रैली बिजली घर का चौराहा, नंगली सर्किल, मन्नी का बड़ एवं कम्पनी बाग होते हुए एएनएमटीसी में आकर सम्पन्न होगी।

Home / Alwar / विश्व जनसंख्या दिवस : अलवर की आबादी इतनी बढ़ी कि हम राज्य में दूसरे नम्बर पर आ गए, यहां जानें अलवर की बढ़ती आबादी के आंकड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो