script…ऐसी गिरी बरसात, फसलें हुई बर्बाद | rewari: loss to farmers with hail, demand for compensation | Patrika News
अंबाला

…ऐसी गिरी बरसात, फसलें हुई बर्बाद

ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान,मुआवजे की मांग।पीला सोना बर्बाद, ठिठुरन से लोग घरों से नहीं निकले।

अंबालाDec 13, 2019 / 11:16 pm

satyendra porwal

...ऐसी गिरी बरसात, फसलें हुई बर्बाद

…ऐसी गिरी बरसात, फसलें हुई बर्बाद

(रेवाड़ी). तेज वर्षा के बाद गुरुवार देर रात हुई ओलावृष्टि से कई गांवों के खेतों में खड़ी सरसों की फसल बर्बाद हो गई। ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में करीब 21.5 एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.5 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सरसों की फसल जमीन पर बिछी
गौरतलब है कि किसानों ने खेतों में सरसों की फसल बोई हुई है। मूसलाधार वर्षा से बावल खंड के एक दर्जन से ज्यादा गांव कमालपुर, भाड़ावास, करनावास, खरखड़ी, बालावास, मोहनपुर, नैचाना, सुलखा, छुरियावास, गूजरीवास, ड्योढई, सुठानी, भवाड़ी की ढाणी सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो उनकी सरसों की फसल जमीन पर बिछी हुई थी। अचानक हुई वर्षा से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है और किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
रेवाड़ी शहर में 36 एमएम बरसात
पूरे जिले में सबसे ज्यादा बरसात 36 एमएम रेवाड़ी शहर में हुई है। शुक्रवार को भी बरसात का सिलसिला रहा। इससे कुछ स्थानों पर जलभराव भी हुआ। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के निचले इलाकों में हुई है, जहां मामूली बरसात के बाद ही वे जलमग्न हो गए।

 

Home / Ambala / …ऐसी गिरी बरसात, फसलें हुई बर्बाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो