अम्बेडकर नगर

आप नेता संजय सिंह का बड़ा आरोप, भाजपा सरकार को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

संजय सिंह ने भाजपा के खिलाफ जमकर आग उगली…

अम्बेडकर नगरNov 14, 2017 / 02:46 pm

नितिन श्रीवास्तव

आप नेता संजय सिंह का बड़ा आरोप, भाजपा सरकार को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

अम्बेडकर नगर. नगर निकाय चुनाव में जिले की टाण्डा नगर पालिका की आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी उर्मिला वर्मा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा के खिलाफ जमकर आग उगली। संजय सिंह ने कहाकि भाजपा के शासन में घोटाके का खेल शुरू हो गया है और गरीब मजदूर व किसानों की चिंता करने के बजाय यह सरकार पूँजीपतियों का साथ दे रही, जिसका परिणाम यह रहा कि अडानी, अम्बानी समेत देश के कई नामी पूंजीपतियों की संपत्ति कई गुना बढ़ गई है। आरोप लगाया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की आमदनी एक साल भर के हजार गुना बढ़ गई है।
 

दिल्ली की तर्ज पर नगर पालिका का होगा विकास

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के तर्ज पर नगर पालिका के प्रत्येक वार्डो में मुहल्ला क्लीनिक खोली जायेगी। नगर को साफ रखने के साथ भ्रष्टाचार मुक्त प्रसासन होगा। विकास का पैसा वार्डो की बैठक में तय कर के जनता के जरुरत के हिसाब से खर्च किया जायेगा। पानी मुफ्त, हाउस टैक्स आधा, महिलाओं के लिये सुरक्षित शौचालय निर्माण के साथ पूरी तरह से कमीशन खोरी बन्द होगा।
 

आम आदमी पार्टी ही एक विकल्प

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक विकल्प है। वह केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की जमकर आलोचना किया। और कहा कि देश की जनता साढ़े तीन साल की मोदी सरकार और 6 महीने की योगी सरकार को देख लिया। जहां कमीशन खोरी के चक्कर में आक्सीजन के बिना अस्पतालों में बच्चे मर रहे हैं उन्होंने इसका हिसाब मांगा। संजय सिंह ने केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को जमकर गिनाया। उन्होंने लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उर्मिला वर्मा को जीतने का आवाहन किया।
 

इस चुनाव के जरिये उत्तर प्रदेश को बदलने का दावा

संजय सिंह ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहाकि आम आदमी पार्टी केवल कोरे वादे नहीं करती है, बल्कि जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहाकि यदि इस नगर निकाय चुनाव में उन्हें मौका मिला तो नगर पालिका क्षेत्रों में बिजली के साथ साथ शुद्ध पेयजल की समस्या से निजात दिलाया जाएगा। इर्सके अलावा गृहकर में लोगों को राहत दिलाई जाएगी। संजय सिंह ने कहाकि भाजपा जाति और धर्म की राजनीति करती है और लोगों आपस मे बांटने का काम करती है। उन्होंने कहाकि इस चुनाव के लिए उनकी पार्टी ने एक खाका तैयार किया है, जिसके माध्यम से महिला सुरक्षा के साथ सम्पूर्ण विकास किया जाएगा।

Home / Ambedkar Nagar / आप नेता संजय सिंह का बड़ा आरोप, भाजपा सरकार को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.