पिता वन विभाग में मजदूरी करने गया था। सूचना पर पिता घर पहुंचा और उसे इलाज के लिए रामानुजनगर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचवटी निवासी 16 वर्षीय लक्ष्मी पिता दया राम तिर्की शनिवार की दोपहर किसी से मोबाइल से बात कर रही थी। इसके बाद किशोरी अचानक घर में घुसी और अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क ली।
इसके बाद वह घर से बाहर आई और माचिस जलाकर आग लगा ली। किशोरी को आग से जलता देख पड़ोस के लोगों ने आकर आग बुझाई। तब तक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के समय घर में केवल मां-बेटी ही थे।
पिता वन विभाग में मजदूरी करने गया था। सूचना पर पिता घर पहुंचा और पुत्री को इलाज के लिए 108 से रामानुजनगर अस्पताल ले गया। यहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीर देखते हुए उसे बेतहर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।