अंबिकापुर

58 साल की एएनएम ने 6 किलोमीटर पहाड़ चढ़ लगाया स्वास्थ्य शिविर, मंत्री सिंहदेव ने ट्वीटर पर सराहा

Minister TS praised on twitter: सीतापुर ब्लॉक के पहाड़ी कोरवा बाहुल्य गांव में की मौसमी बीमारियों की जांच पेश की सेवाभाव की मिसाल

अंबिकापुरJul 05, 2020 / 10:38 pm

rampravesh vishwakarma

Minister TS Singhdeo twitted for ANM

अंबिकापुर. सीतापुर में रहने वाली मुदगली तिर्की ने सेवा भाव की मिसाल पेश की है। 58 वर्षीय एएनएम 3 जुलाई को 6 किलोमीटर ऊंचे पहाड़ पर स्थित गांव महुआ बथान पहुंचीं। यहां कैम्प लगाया और ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उनके इस जज़्बे को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी सराहा (Minister TS praised on twitter) है।

ग्राम पंचायत सूर सीतापुर से 3 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां से महुआ बथान गांव के लिए खड़े पहाड़ की चढ़ाई शुरु होती है। गांव तक जाने का रास्ता ऐसा जिसे देख युवाओं की भी हिम्मत जवाब दे दे। लेकिन अपने कर्तव्य के प्रति सजग और ईमानदार मुदगली तिर्की इसे शुक्रवार को चढ़ गईं।
इस गांव में पहाड़ी कोरवा समुदाय के करीब 55 लोग रहते हैं। सुबह तकरीबन 10 बजे शुरू हुई चढ़ाई देर शाम करीब 7 बजे उनके लौटने के बाद खत्म हुई। इस दौरान यहां स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की गई।
शिविर में डायरिया की हुई जांच
स्वास्थ्य अमले ने पत्रिका से बातचीत के दौरान बताया कि महुआ बथान में अक्सर कैम्प लगाया जाता है। इस बार कैम्प में मौसमी बीमारियों जैसे उल्टी-दस्त इत्यदि की जांच की गई। फिलहाल गांव में किसी पर मौसमी बीमारियों का असर नजऱ नहीं आया है। (Minister TS praised on twitter)

आरएचओ ने बनाया था वीडियो
एएनएम के साथ आरएचओ सुनील दास भी साथ गए थे। मंत्री ने जिस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर किया है वह सुनील दास ने बनाया था। इसमें मुदगली तिर्की पहाड़ चढ़ती नजऱ आ रही हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
58 साल की एएनएम ने 6 किलोमीटर पहाड़ चढ़ लगाया स्वास्थ्य शिविर, मंत्री सिंहदेव ने ट्वीटर पर सराहा
सिंहदेव ने जज़्बे को किया सलाम
टीएस सिंहदेव ने अपने ट्वीटर अकाउंट (Minister TS praised on twitter) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सरगुजा की इस आशा बहन के जज़्बे को सलाम। ऐसी कर्तव्यनिष्ठता हम सभी को छत्तीसगढ़ और देश की प्रगति में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। (Minister TS praised on twitter)
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.