scriptकृषि विस्तार अधिकारी की पत्नी ने दरवाजा बंद देख खिड़की से बाथरूम में झांका तो उड़ गए होश, पति था इस हाल में | Agriculture development officer suicide to hang in bathroom | Patrika News
अंबिकापुर

कृषि विस्तार अधिकारी की पत्नी ने दरवाजा बंद देख खिड़की से बाथरूम में झांका तो उड़ गए होश, पति था इस हाल में

अलसुबह पत्नी की नींद खुली तो फ्रेश होने पहुंची थी बाथरूम की ओर, दो महीने पूर्व विभाग द्वारा किया गया था निलंबित

अंबिकापुरApr 12, 2019 / 06:33 pm

rampravesh vishwakarma

Hanging

Hanging

अंबिकापुर. गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कृषि विस्तार अधिकारी की पत्नी शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे सो कर उठी और बाथरूम गई तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। जब वह बाथरूम के अंदर खिड़की की ओर से झांक कर देखी तो उसके होश उड़ गए।
पति फांसी के फंदे पर झूल रहा था। इसके बाद घटना की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई।


गांधीनगर स्थित हनुमान मंदिर के ठीक पीछे कृषि विस्तार अधिकारी प्रह्लाद सूर्यवंशी पिता लालचंद्र राम 42 वर्ष ने अपने घर के बाथरूम में में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार कृषि विस्तार अधिकारी को शराब पीने की लत थी, जिस वजह से उसे निलंबित कर दिया गया था।
गुरुवार की रात 10 बजे वह खाना खा कर सो गया। इस दौरान घर में उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। सुबह 5 बजे पत्नी अनिता सूर्यवंशी की नींद खुली। वह फ्रेश होने के लिए बाथरूम गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। बाथरूम का दरवाजा बंद देख उसे किसी अनहोनी की आशंका हुई।
इसके बाद उसने बाथरूम के खिड़की से झांक कर देखा तो उसके होश उड़ गए। पति गमछा के सहारे फांसी लगा चुका था। अपने पति को इस हाल में देख वह जोर जोर से चीखने लगी।

पत्नी की चीख सुनकर पहुंचे परिजन
पत्नी की चीख सुनकर घर के बाकी सदस्यों की नींद खुल गई। इसके बाद बाथरूम के दरवाजे को तोड़कर परिजन जब अंदर घुसे तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने घटना की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पंचनामा करने के बाद पीएम के लिए भेज दिया।
कृषि विस्तार अधिकारी ने किस वजह से आत्महत्या की, इसका कारण अभी अज्ञात है। गांधीनगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Home / Ambikapur / कृषि विस्तार अधिकारी की पत्नी ने दरवाजा बंद देख खिड़की से बाथरूम में झांका तो उड़ गए होश, पति था इस हाल में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो