अंबिकापुर

बाजार से लौट रहे युवक के साथ रास्ते में हो गया ये हादसा, 2 दिन बाद घर पहुंची लाश तो पसर गया मातम

Ambikapur accident: बाजार से बाइक पर सवार होकर लौट रहा था घर, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने मार दी थी टक्कर

अंबिकापुरNov 02, 2019 / 09:11 pm

rampravesh vishwakarma

Death in road accident

अंबिकापुर. एक युवक बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे (Death in road accident) में उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। राहगीरों द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान 2 दिन बाद उसकी मौत हो गई। हादसे तीसरे दिन जब उसकी लाश घर पहुंची तो वहां मातम पसर गया।

घटना बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र की है। ग्राम पुरानडीह निवासी बिरेन्द्र पैकरा 42 वर्ष बुधवार की शाम गांव के नजदीक बाइक से बाजार गया था। जब वह वापस घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना में युवक को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये पास के एक अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया।


अस्पताल में तोड़ दिया दम
डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद परिजनों द्वारा घायल युवक को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत में सुधार होने की बजाय बिगड़ती चली गई।
इसी बीच शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसकी पत्नी व बच्चों समेत अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur Crime

Home / Ambikapur / बाजार से लौट रहे युवक के साथ रास्ते में हो गया ये हादसा, 2 दिन बाद घर पहुंची लाश तो पसर गया मातम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.