अंबिकापुर

दोस्तों ने रात में जबरन इतनी पिला दी शराब कि सुबह हो गई मौत, माता-पिता लगा रहे ये आरोप

Ambikapur crime: 17 वर्षीय बेटे की जान चले जाने से माता-पिता सदमे में, बाहर से आए दोस्तों ने साथ में पिलाई थी शराब

अंबिकापुरAug 07, 2019 / 09:43 pm

rampravesh vishwakarma

Ambikapur crime

अंबिकापुर. एक किशोर की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द हो रहा था। किशोर ने परिजन को बताया था कि सोमवार की शाम को उसके दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिलाई थी।

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नमना आटरहिया निवासी 17 वर्षीय अजय गोंड़ पिता देवशरण गोंड़ सोमवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ बाइक से घूमने निकला था। दो घंटे बाद वह वापस आया और खाना बनाने के बाद अपने कमरे में सो गया।
 

यह भी पढ़े : बेटी की शादी के लिए लड़का देख रहे थे माता-पिता, इधर 2 साल से प्रेमी लूट रहा था उसकी अस्मत, जब पता चली ये बात तो…

 
सुबह उसकी मां उर्मिला उठाने गई तो उसने बताया कि उसे शरीर व पेट में दर्द हो रहा है। पूछने पर अजय ने परिजन को बताया कि उसके दोस्तों ने उसे शाम को जबरन शराब पिलाई थी। परिजन उसे इलाज के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों ने उसे किसी तरह इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 

अंबिकापुर के युवक ने आत्महत्या का वीडियो फेसबुक पर कर दिया लाइव, रायपुर पुलिस ने दी खबर तो मच गया हड़कंप


दूसरे गांव से आए थे दोस्त
मृतक के पिता देवशरण ने बताया कि सोमवार की शाम को उसके दो दोस्त बाइक से आए थे। दोनों किस गांव के थे इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उनका कहना है कि उनका बेटा 9 वीं में प्रेमनगर में पढ़ता था। तबीयत खराब होने पर उसने बताया था कि दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिलाई थी।
 

सरगुजा जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in ambikapur

Home / Ambikapur / दोस्तों ने रात में जबरन इतनी पिला दी शराब कि सुबह हो गई मौत, माता-पिता लगा रहे ये आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.