अंबिकापुर

11 Km पैदल चलकर बताया- जिस Road के लिए सरकार दे चुकी है 70 करोड़, कांग्रेसी उसके लिए कर रहे चक्काजाम

भाजपा प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार को बदनाम करने कांग्रेसी कर रहे हैं झूठा प्रलाप, सरकार की अन्य योजनाएं भी बताईं

अंबिकापुरSep 03, 2017 / 09:20 pm

rampravesh vishwakarma

BJP workers in Padyatra

अंबिकापुर. भाजपा द्वारा रविवार को रिंग रोड निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 70 करोड़ रुपए दिए जाने पर विकास संदेश पदयात्रा निकाली गई। विकास संदेश पदयात्रा भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव के नेतृत्व में गांधी चौक से प्रारंभ हुई, जो रिंग रोड पर 11 किमी की दूरी तय करते हुए वापस घड़ी चौक पर पहुंच समाप्त हुई।

भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव के नेतृत्व में रविवार को विकास संदेश पदयात्रा शहर में निकाली गई। पदयात्रा का शुभारंभ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। नगाड़े एवं देशभक्ति गीतों के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 किमी रिंग रोड की पदयात्रा करते हुये वापस घड़ी चौक पहुंचकर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, नेता प्रतिपक्ष जन्मजेय मिश्रा, विद्यानंद मिश्रा,लेखराज अग्रवाल, हरपाल सिंह भामरा, शकुन्तला पांडेय, संजय गुप्ता, मधुसूदन शुक्ला, संजय नेता, राजेश सिंह देवा, शैलु सिंह, रिंकु वर्मा, सोमनाथ सिंह, आकाश गुप्ता, मनोज कंसारी, जीतेन्द्र सोनी, निलेश सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, मंजूषा भगत, मधु चौदाहा, श्वेता गुप्ता, निरंजन राय, अल्पना मिश्रा, ज्योति गुप्ता, रवि सिंह, दिक्षा अग्रवाल, शिवशंकर सिंह सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

नकामी छिपाने कांग्रेसी कर रहे है चक्काजाम
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि नगर विधायक व नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस की रिंग रोड को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम व झूठ का पर्दाफाश करने के लिये ही विकास संदेश पदयात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी रिंग रोड की सड़क कभी ५ से ७ करोड से ज्यादा की नहीं बनती थी जो 6 माह ही टिक पाती थी। पहली बार मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने एकमुश्त 70 करोड़ की राशि 11 किमी सड़क के लिए स्वीकृत की है। इसका टेंडर भी लग चुका है तथा शीघ्र हीं कार्य भी प्रारंभ होने वाला है।
ऐसे में कांग्रेसियों द्वारा रिंग रोड पर चक्काजाम करके आम जनता में भ्रम फैलाना व झूठ बोलना घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है। यदि कांग्रेस को चक्काजाम करना ही है तो नगर निगम क्षेत्र में बजबजाती नालियों व बिमारियां फैलाते मच्छरों के खिलाफ करें ताकि जनता का भला हो सके।

13 साल से बह रही विकास की गंगा
अखिलेश सोनी ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार 13 वर्षों से विकास की गंगा बह रही है ऐसे में अपने 10 वर्ष के विधायक कार्यकाल की असफलता को नगर विधायक भाजपा के ऊपर थोपने का कुत्सित प्रयास कर रहे है। नगर विधायक 10 वर्षों में क्षेत्र के विकास के लिए जनहित में एक भी इमानदार प्रयास किया हो तो बताएं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.