scriptशौच कर लौट रही महिला से युवक करने लगा घिनौना काम, विरोध किया तो जड़ा थप्पड़ | Ambikapur : young man was doing shameful work with woman, protested then slapped | Patrika News
सरगुजा

शौच कर लौट रही महिला से युवक करने लगा घिनौना काम, विरोध किया तो जड़ा थप्पड़

लखनपुर. ओडीएफ विकासखंड के एक गांव में खुले में शौच कर घर लौट रही महिला को देखकर गांव के ही एक युवक की नीयत बिगड़ गई। वह महिला से जबरन छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। महिला जब शोच मचाने लगी तो युवक वहां से […]

सरगुजाJul 18, 2017 / 02:29 pm

Pranay Rana

molest with woman

molest with woman

लखनपुर. ओडीएफ विकासखंड के एक गांव में खुले में शौच कर घर लौट रही महिला को देखकर गांव के ही एक युवक की नीयत बिगड़ गई। वह महिला से जबरन छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

महिला जब शोच मचाने लगी तो युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत तराजु के देवालपारा में रविवार की शाम लगभग 4.30 बजे एक महिला खुले में शौच कर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही चनोहर हरिजन पिता ढोला हरिजन ने उसे अकेला देखा तो उसकी नीयत बिगड़ गई।

वह तत्काल महिला के पास पहुंच गया और हाथ पकड़कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। युवक की मंशा भांपकर महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे एक थप्पड़ मार दिया। इस दौरान महिला जोर-जोर से शोर मचाने लगी लेकिन युवक उसका हाथ पकड़े रहा।

महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 354, 294, 506 व 323 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुट गई है।

ओडीएफ ब्लॉक में खुले में शौच जाने की विवशता
गौरतलब है कि लखनपुर विकासखंड ओडीएफ घोषित हो चुका है और तराजू पंचायत उसी के अंतर्गत आता है। लेकिन हकीकत ये है कि गांव में कई घरों में शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया है। मजबूरन लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है और महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हो रहीं हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो