अंबिकापुर

Video: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, लड्डू खिलाकर की मोदी-शाह की तारीफ

Article 370: भाजपाइयों ने कहा- आजादी के बाद देश के लिए लिया गया सबसे ऐतिहासिक फैसला है ये, अब वहां भी लागू होगा भारत का संविधान

अंबिकापुरAug 05, 2019 / 06:32 pm

rampravesh vishwakarma

BJP celebration on Article 370

अंबिकापुर. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को संसद में जम्मू-काश्मीर के लिए ऐतिहासिक फैसला सुनाया। वहां से धारा 370 हटाकर जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को २ अलग केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया। इस फैसले का अधिकांश देशवासियों ने जहां स्वागत किया, वहीं कुछ पार्टियों के नेताओं ने विरोध भी किया।
धारा 370 हटते ही देश में जश्न का माहौल शुरु हो गया। अंबिकापुर में भी भाजपाइयों ने घड़ी चौक पर तिरंगा लहराते हुए इसका जश्न मनाया। उन्होंने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के इस कदम की तारीफ की।
 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंहदेव व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि जम्मू-काश्मीर को पहले विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त था। धारा 370 व धारा 35ए के कारण वहां भारत का संविधान लागू नहीं होता था, वहां अलग झंडा फहराया जाता था, लेकिन अब वहां से धारा 370 हटाकर देशवासियों को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी खुशी दी है।
यह देश की आजादी से लेकर अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फैसला है। अब वहां भी भारत का कानून लागू होगा, वहां भी तिरंगा झंडा फहरेगा, वहां के लोगों को दोहरी नागरिकता नहीं होगी तथा जम्मू-कश्मीर में भारत के किसी भी क्षेत्र के लोग जमीन खरीदकर बस सकेंगे।
 

ये रहे उपस्थित
जश्र के दौरान पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, भाजपा नगर अध्यक्ष विद्यानंद मिश्रा, राजकुमार बंसल, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, भारत सिंह सिसोदिया, बलराम जायसवाल, हरपाल सिंह भामरा, संतोष दास, शैलेष सिंह, संजय अग्रवाल, मंजूषा भगत, माया मिश्रा, मधु चौदहा, मनोज गुप्ता,
विनोद हर्ष, रिंकू वर्मा, जितेंद्र सोनी, गौतम विश्वकर्मा, विपीन पांडेय, अभिषेक प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा-भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.