scriptभाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में इस वजह से मिली इतनी बड़ी जीत | BJYM state president told why congress won assembly election | Patrika News
अंबिकापुर

भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में इस वजह से मिली इतनी बड़ी जीत

विजय शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बढ़ा है जनता का विश्वास, एयरफोर्स की पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को किया सलाम

अंबिकापुरFeb 26, 2019 / 09:17 pm

rampravesh vishwakarma

BJYM meeting

BJYM meeting

अंबिकापुर. विधानसभा चुनाव में भाजपा को निश्चित ही करारी हार मिली है लेकिन यह जीत कांग्रेस की नहीं है। बल्कि जनघोषणा पत्र की वजह से मिली है। इतना बड़ा जनादेश मिलने से लोगों की अपेक्षा भी बढ़ जाती है। लेकिन पिछले एक माह के दौरान प्रदेश की सरकार जिस तरह से काम कर रही है उससे जनता पूरी तरह निराश है।
एयरफोर्स द्वारा पाकिस्तान में घुसकर हमला किए जाने पर देश की सेना को सलाम करते हुए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बढ़ा है।
लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा ज्यादा से ज्यादा सीट जीतेगी, यह तय है। बस्तर के मां दंतेश्वरी मंदिर से 17 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत विजय संकल्प यात्रा निकाली गई है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा सीट के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें रिचार्ज करना है। कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं।

भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्र में विजय संकल्प यात्रा निकालकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करना है। इसके लिए भाजयुमो के २३ कार्यकर्ताओं को 17 फरवरी को बस्तर के मां देंतेश्वरी मंदिर से निकाला गया।
जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला है, वह कहीं से भी निराशाजनक नहीं है। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी को लेकर काफी उत्साहित है और उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जोश में है। हमें तो ऐसा लगा था कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान मिली करारी हार से कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल होगा।
लेकिन जिस जोश से कार्यकर्ता आकर उनसे मिल रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि पूरे प्रदेश में भाजपा को अच्छी सीट मिलेगी। विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता उत्साह में थे और भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। 15 वर्षों से भाजपा ने जो कार्य किया है, वह काफी अच्छा रहा। निश्चित ही जो जनादेश मिला है उसमें लोगों ने भाजपा को विरोध में बैठकर उनके हितों की रक्षा करने को कहा है।
कांग्रेस को जो इतना बड़ा जनादेश मिला है वह जन घोषणापत्र की वजह से मिला है। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री संजू नारायण, भाजपा जिाध्यक्ष अखिलेश सोनी, मुकेश तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल सिंह, विश्वविजय सिंह, मनोज कंसारी, निरंजन राय व अन्य लोग उपस्थित थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है देश का मान
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि जम्मू-कशमिर के पुलवामा पर आतंकवादी हमला की वजह से सीआरपीएफ के ४५ जवान शहीद हो गए थे। मंगवार की सुबह एयरफोर्स ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला कर देश का गौरव बढ़ाया है। इसके लिए मैं प्रदेश की जनता की तरफ से सेना को सलाम करता हूं।
इसके साथ ही देश की सेना को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि पूरे प्रदेश की जनता उनके साथ खड़ी है। नरेन्द्र मोदी की वजह से आज अंतरराष्ट्रीय समुदाय भारत के साथ खड़ा है। यूरोपियन नेशन ने भारत का इस मुद्दे पर समर्थन किया है। यह सभी प्रधानमंत्री की रणनीति की वजह से संभव हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो