अंबिकापुर शहर से लगे दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी निवासी मृतक उर्मिला दास पिता बलिराम उम्र 40 वर्ष खेती-बाड़ी व मजदूरी करता था। बीती रात वह घर में अपने विक्षिप्त छोटे भाई नवीन के साथ सोया हुआ था। बताया जा रहा है कि नवीन की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी।
इसी बीच सोने के दौरान विक्षिप्त नवीन ने अज्ञात कारणों से बड़े भाई के सिर पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर दिया। आवाज सुनकर घर में मौजूद अन्य परिजन वहां दौडक़र पहुंचे तो उर्मिला लहूलुहान हालत में पड़ा था।
फिर परिजनों द्वारा आनन-फानन में तत्काल गंभीर रूप से घायल को अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
आरोपी को जंजीर में बांधकर रखते थे परिजन
बताया जा रहा है कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पहले घर के लोग नवीन को जंजीर में बांधकर रखते थे। कुछ दिनों से उसे खुला छोड़ा था। इधर पुलिस ने विक्षिप्त छोटे भाई हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है।