गांधीनगर थानांतर्गत शहर के गोधनपुर निवासी रामबाई पति रामनाथ 55 वर्ष ठगी की शिकार हुई है। महिला ने आरोप लगाया है कि सकालो निवासी खुखुराम और उसका पिता कुमारेस राम 5 वर्ष पूर्व उसके घर आए थे। दोनों आरोपी ने महिला से कहा कि उन्हें बैंक का कर्ज पटाना है और बेटी की शादी करनी है।
5 साल तक परेशान रही महिला
लगभग 5 साल तक परेशान होने के बाद जब आरोपियों ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं की तो पीडि़ता ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Ambikapur crime