पति ने रिश्तेदारों के घर पता किया तो भी उसकी खबर नहीं मिली। रातभर इंतजार करने के बाद भी जब पत्नी नहीं लौटी तो दूसरे दिन मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी है।
बतौली थानांतर्गत ग्राम उमापुर निवासी सुरेश तिग्गा स्कूल में वाहन का चालक है। वह 16 जनवरी की सुबह लगभग 9 बजे प्रतिदिन की तरह घर से वाहन चलाने बतौली के शांति निकेतन स्कूल गया था।
जब दोपहर 3 बजे घर लौटा तो उसकी पत्नी 22 वर्षीय विनीता तिग्गा गायब थी, फिर उसने भतीजी से पूछा तो पता चला कि विनीता घर से लकड़ी लेने के नाम पर निकली थी।
इस दिन देर रात तक पत्नी के घर नहीं लौटने पर उसने काफी खोजबीन की, फिर भी कुछ पता नहीं चलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोजबीन में जुट गई है।