अंबिकापुर

पत्नी ने कह दी ऐसी बात कि बर्दाश्त नहीं कर सका पति, फिर गुस्से में उठा लिया खौफनाक कदम

गांव से लगे बगीचे में लोगों को पड़ा मिला बेहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती लेकिन नहीं बची जान

अंबिकापुरMar 16, 2019 / 03:15 pm

rampravesh vishwakarma

Dead body

अंबिकापुर. पति-पत्नी के बीच सप्ताहभर पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे गुस्सा होकर पति घर से निकल गया और गांव के ही बगीचे में जाकर जहर सेवन कर लिया। जहर के असर से वह बेहोश होकर गिर गया।
जब गांव के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी उसके घर में दी। फिर उसे अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 5 दिन बाद उसकी मौत हो गई।


घटना सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सत्तीपारा पोडिय़ा की है। रामबली 30 वर्ष का 8 मार्च की शाम मामूली बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पति नाराज होकर घर से चला गया।
वहीं उसने घर के नजदीक बगीचे में जहर सेवन कर लिया, इससे वह बेहोश होकर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे गांव के ही कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पत्नी व अन्य परिजन को दी।
इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे अंबिकापुर लेकर पहुंचे और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां उसकी इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई।

Home / Ambikapur / पत्नी ने कह दी ऐसी बात कि बर्दाश्त नहीं कर सका पति, फिर गुस्से में उठा लिया खौफनाक कदम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.