scriptसरगुजा लोकसभा क्षेत्र में दो जगह हुआ ईवीएम खराब,पढ़िए सभी महत्वपूर्ण खबरे 10 पॉइंट में | lok sabha cg 2019:Sarguja loksbha voting live update in ten point | Patrika News
अंबिकापुर

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में दो जगह हुआ ईवीएम खराब,पढ़िए सभी महत्वपूर्ण खबरे 10 पॉइंट में

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 72 में एक वोट पडऩे के बाद, वहीं अंबिकापुर के नमनाकला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 94 में भी ईवीएम मशीन खराब हो गया ।

अंबिकापुरApr 23, 2019 / 09:59 am

Deepak Sahu

lok sabha election 2019

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में दो जगह हुआ ईवीएम खराब,पढ़िए सभी महत्वपूर्ण खबरे 10 पॉइंट में

सरगुजा. नक्‍सल प्रभावित छत्‍तीसगढ़ की सरगुजा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गए हैं। यहां पर अभी भाजपा का कब्‍जा है।यहां से वर्तमान सांसद का टिकट भाजपा ने काटकर रेणुका सिंह को मौका दिया है।वहीं कांग्रेस ने खेलसाय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।माना जा रहा है कि इन दोनों प्रत्‍याशियों में ही मुख्‍य मुकाबला है। हालांकि विभिन्‍न दलों के दस प्रत्‍याशी मैदान में हैं। पिछली बार इस सीट पर बंपर मतदान हुआ था।

इस बार मतदान को प्रभावित करने के लिए हाल ही में नक्‍सलियों ने क्षेत्र में दहशत फैलाई है।पिछली बार की तरह ही क्‍या इस बार भी लोग मतदान करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलेंगे और हिंसा पर वोट की चोट करेंगे।रायपुर और बिलासपुर में 25-25, रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चांपा में 15, दुर्ग में 21 और सरगुजा में दस प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए रायपुर में 2343, बिलासपुर में 2221, रायगढ़ में 2327, कोरबा में 2008, जांजगीर-चांपा में 2173, दुर्ग में 2183 एवं सरगुजा में 2153 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
1.सरगुजा लोकसभा सीट पर तीसरे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गए हैं।

2.इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

3.यहां के उम्मीदवारों की किस्मत लिखने जा रहे हैं 15 लाख 23 हजार मतदाता ।
4.गर्ल्स स्कूल स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 72 में एक वोट पडऩे के बाद ईवीएम हुआ खराब।

5.वहीं अंबिकापुर के नमनाकला स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 94 में भी ईवीएम मशीन खराब हो गया ।
6.वर्तमान सांसद का टिकट भाजपा ने काटकर रेणुका सिंह को मौका दिया है, वहीं कांग्रेस ने खेलसाय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

7.लोकसभा के 2004, 2009 और 2014 चुनावों में सरगुजा सीट पर बीजेपी ही जीतती आ रही है।
8.पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कमलभान सिंह मराबी को 5 लाख 85 हजार 336 यानी 49.29 फीसदी वोट मिले थे।

9.साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 75.92 फीसदी मतदान हुआ था।

10.2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मुरारीलाल सिंह को जीत मिली थी।

Home / Ambikapur / सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में दो जगह हुआ ईवीएम खराब,पढ़िए सभी महत्वपूर्ण खबरे 10 पॉइंट में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो