अंबिकापुर

बस हादसे में घायल नर्सिंग की छात्राएं बोलीं- बस में सवार निगमकर्मी हमसे कर रहे थे छेड़छाड़, विरोध करने पर दे रहे थे धमकी

Molestation case: मैनपाट महोत्सव से सोमवार की देर रात नर्सिंग छात्राओं से भरी बस पहाड़ की दीवार से टकरा गई थी, 38 छात्राएं व 3 निगमकर्मी हुए थे घायल

अंबिकापुरMar 04, 2020 / 07:09 pm

rampravesh vishwakarma

Bus accident and injured nursing students

अंबिकापुर. 2 फरवरी की रात मैनपाट महोत्सव से शासकीय नर्सिंग की छात्राओं को लेकर लौट रही सिटी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में 38 छात्राएं व निगम के 3 कर्मचारी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में भर्ती एक छात्रा ने निगम कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि बस में आने के दौरान निगम के सभी कर्मचारी शराब के नशे में थे और छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। मना करने पर वे धमकी दे रहे थे। (Molestation case)

मैनपाट महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर शासकीय नर्सिंग कॉलेज की ४१ छात्राएं गर्इं थीं। सभी छात्राओं के जाने के लिए शासन द्वारा सिटी बस की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी छात्राएं बस से वापस आ रहीं थीं। इस दौरान बस चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था।
छात्राओं द्वारा मना करने के बाद भी बस की गति कम नहीं की और चालक की लापरवाही से मैनपाट के काली घाट के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सभी छात्राएं व निगम के ३ कर्मचारी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यहां बुधवार को एक छात्रा की स्थिति गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है। जबकि ५ छात्राओं का इलाज चल रहा है। शेष छात्राओं को इलाज पूर्ण होने पर छोड़ दिया गया है।

नशे में थे निगम कर्मचारी
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रही एक छात्रा ने बस में सवार निगम कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि बस में आने के दौरान निगम के कर्मचारी सवार हो गए थे और सभी नशे में थे। रास्ते में आने के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। मना करने पर वे धमकी भी दे रहे थे। इसी लापरवाही के कारण बस दुर्घटना हुई है।

कराई जाएगी जांच
मुझे अब तक इस मामले की जानकारी नहीं मिली है। छात्राएं जब घायल हुईं थी तो उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। इस दौरान किसी छात्रा ने निगम के कर्मचारियों पर छेड़छाड़ का आरोप नहीं लगाया था। मामला सामने आता है तो जांच कराई जाएगी।
एसएस पैकरा, सीएसपी

सरगुजा की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in Surguja

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.