अंबिकापुर

पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपाइयों में आक्रोश, फूंका कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का पुतला

कांग्रेस प्रवक्ता ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की थी अमर्यादित टिप्पणी, भाजपाई बोले- राजनीति में नहीं भूलना चाहिए शिष्टाचार

अंबिकापुरMar 17, 2019 / 08:46 pm

rampravesh vishwakarma

Burnt effigy

अंबिकापुर. प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेसी प्रवक्ता द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने से नाराज भाजपाइयों ने संगम चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी प्रवक्ता का पुतला भी दहन किया गया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीति में एक शिष्टाचार होता है, इसे नहीं भूलना चाहिए। एक-दूसरे के ऊपर आरोप राजनीति में लगते हैं लेकिन पद प्रधानमंत्री का है। इस पद के लिए की गई टिप्पणी भी मर्यादा में होना चाहिए।

कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा शनिवार को एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। इसे लेकर भाजपा व नमो ग्रुप के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महसचिव वीर सोनी के नेतृत्व में संगम चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीति में एक शिष्टाचार होता है, इसे नहीं भूलना चाहिए।
एक-दूसरे के ऊपर आरोप राजनीति में लगते हैं लेकिन पद प्रधानमंत्री का है। इस पद के लिए की गई टिप्पणी भी मर्यादा में होना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता शेरिल जोसेफ, शानू कश्यप, अमोघ कश्यप, नमो ग्रुप के अनुराग शुक्ला, प्रतीक कश्यप, गणेश केशरी, रोहित कुशवाहा, सुमित सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।

Home / Ambikapur / पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपाइयों में आक्रोश, फूंका कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का पुतला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.